फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo scores hat-trick for Portugal against Luxembourg; Ronaldo SETS INTERNATIONAL HAT-TRICK RECORD | Portugal vs Luxembourg

VIDEO: पुर्तगाल ने लक्जमबर्ग को 5-0 से रौंदा, रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल दाग बनाया विश्व रिकॉर्ड

Wed, 13 Oct 2021 05:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Oct 2021 05:06 AM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 8वें और 13वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। वहीं, 87वें मिनट में हेडर से गोल दागा। देखें वीडियो...

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo scores hat-trick for Portugal against Luxembourg; Ronaldo SETS INTERNATIONAL HAT-TRICK RECORD | Portugal vs Luxembourg
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के तीन शानदार गोल की बदौलत पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में लक्जमबर्ग को 5-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ पुर्तगाल टीम ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर 17 अंकों के साथ सर्बिया की टीम है। वहीं, पुर्तगाल के 16 अंक हैं।
विज्ञापन


सर्बिया को अब बस एक मैच खेलना है। वहीं, पुर्तगाल को दो मैच खेलने हैं। सर्बियाई टीम का यह आखिरी मैच नवंबर में पुर्तगाल के खिलाफ ही है। वहीं, पुर्तगाल टीम सर्बिया से भिड़ने से पहले आयरलैंड की टीम से भिड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाफ में रोनाल्डो ने दो गोल दागे
पुर्तगाल के लिए पहले हाफी की शुरुआत शानदार रही। पहले 13 मिनट में ही टीम को दो पेनल्टी मिले। इन दोनों मौकों पर रोनाल्डो ने पेनल्टी स्ट्रोक लिए और गोल दागा। पहला गोल उन्होंने 8वें मिनट और दूसरा गोल 13वें मिनट में दागा। इसके बाद 17वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीज ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। 

दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने हेडर से गोल दागा
दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल ने अटैक जारी रखा और बॉल पजेशन भी अपने पास रखा। 69वें मिनट में जोआओ पालिन्हा ने गोल दाग टीम की बढ़त 4-0 कर दी। फुल टाइम से तीन मिनट पहले (87वें) रोनाल्डो ने मैच में अपना तीसरा गोल दागा और टीम के लिए पांचवां गोल किया। उन्होंने हेडर से बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद लक्जमबर्ग की टीम वापसी नहीं कर सकी। इस तरह पुर्तगाल ने 5-0 से मैच जीत लिया।
 

रोनाल्डो ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
रोनाल्डो के करियर की यह 58वीं हैट्रिक थी। वहीं, इसके साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रोनाल्डो ने अब तक अंतरराष्ट्रीय करियर में 10 हैट्रिक लगाए हैं। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। उनसे पहले किसी भी खिलाड़ी ने अपने देश से खेलते हुए यह कारनामा नहीं किया है। 

रोनाल्डो ने 2019 में लिथुआनिया के खिलाफ नौवां हैट्रिक लगाया था। इस दौरान उन्होंने स्वीडन के स्वेन रीडेल (1923-1932) के रिकॉर्ड (9 हैट्रिक) की बराबरी की थी। अब वह उनसे आगे निकल चुके हैं। 

रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा गोल
लक्जमबर्ग के खिलाफ तीन गोल से रोनाल्डो के नाम अब 115 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। यूरो कप 2020 के दौरान उन्होंने ईरान के पूर्व फुटबॉलर अली डेई के सबसे ज्यादा गोल (109) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद सितंबर में रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड के खिलाफ मैच में दो गोल दाग डेई के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed