फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo scores but Juventus fall to Lazio for first defeat of season

लाजियो ने पूर्व चैंपियन यूवेंटस को हराया, सिरी ए में खिताब की दौड़ रोमांचक हुई

Sun, 08 Dec 2019 12:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 08 Dec 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo scores but Juventus fall to Lazio for first defeat of season
Cristiano Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया

गत चैंपियन यूवेंटस को लाजियो के खिलाफ रोम में 1-3 से सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा जिससे सिरी ए फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ रोमांचक हो गई है। आठ बार की गत चैंपियन यूवेंटस की टीम इस हार से दूसरे स्थान है।

विज्ञापन


इंटर मिलान की टीम 15 मैचों में 38 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है जबकि यूवेंटस के इतने ही मैचों में उससे दो अंक कम हैं। तीसरे स्थान पर चल रहे लाजियो के भी 15 मैचों में 33 अंक हैं। यूवेंटस के खिलाफ 2003 के बाद घरेलू सरजमीं पर यह लाजियो की पहली जीत है।
विज्ञापन


क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 25वें मिनट में यूवेंटस को बढ़त दिलाई लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में लुइस फेलिप रामोस मार्ची ने लाजियो को बराबरी दिला दी। सर्गेज मिलिनकोविच साविच ने 74वें मिनट में लाजियो को बढ़त दिलाई जबकि फेलिप काइसेडो ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed