फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo quarantined after teammate Daniele Rugani tests positive for coronavirus

कोरोना की चपेट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी, टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 13 Mar 2020 09:27 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Mar 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo quarantined after teammate Daniele Rugani tests positive for coronavirus
Cristiano Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनावायरस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है। पूरी दुनिया में इसको लेकर हाहाकार है। इस खतरनाक वायरस के चलते स्पोर्ट्स के कई इवेंट रद्द और स्थगित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी डिफेंडर डेनिएल रुगानी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालाकि, इस मामले में क्लब ने जानकारी देते हुए कहा कि रुगानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मगर खबराने की बात नहीं है। क्लब ने उन लोगों को खोजना शुरू कर दिया है, जो रुगानी से मिले थे।
विज्ञापन


रोनाल्डो और डेनियल दोनों जुवेंटस की तरफ से खेलते हैं। उन्हें खास निगरानी में रखा गया है। हालांकि, रोनाल्डो इस वक्त पुर्तगाल में हैं। इस महामारी की वजह से इटली में 827 लोगों की जाने जा चुकी है, जबकि 12 हजार के करीब लोग संक्रमित हैं, जिसमें से कुछ सीरी सी के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से फैला वायरस हुआ खतरनाक

चीन के बाद इस खतरनाक वायरस का सबसे अधिक असर कहीं है तो वह है इटली। खिलाड़ियों को इससे बचने के लिए खास सावधानी बरतनें की सलाह दी जा रही है। दुनिया भर में बुधवार तक एक लाख 24 हजार से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके थे जबकि 113 देशों और क्षेत्रों में 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली सरकार ने इस वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश में तीन अप्रैल तक सभी खेल आयोजन स्थगित कर दिए हैं। इसके अलावा जो भी मैच होंगे, उसे खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed