फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Pays Tribute To Late Son After 100th Goal in Premier League watch video

Ronaldo 100th Premier League Goal: रोनाल्डो ने दिवंगत बेटे को समर्पित किया प्रीमियर लीग का 100वां गोल

Sun, 24 Apr 2022 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

प्रीमियर लीग में अपना 100वां गोल करने के बाद रोनाल्डो ने अपने दिवंगत बेटे को याद किया। उनकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी ठीक है। 
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Pays Tribute To Late Son After 100th Goal in Premier League watch video
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग में अपना 100वां गोल दिवंगत बेटे को समर्पित किया है। आर्सेनल के खिलाफ गोल करने के बाद रोनाल्डो भावुक हो गए और आसमान की तरफ देखते हुए उन्होंने अपने बेटे को याद किया। उनकी पत्नी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें एक बेटा और बेटी शामिल थी, बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी अभी सुरक्षित है। रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिया ने बेटे की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस दुखद घटना के बारे में बताया था। 
विज्ञापन


आर्सेनल के खिलाफ मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम 0-2 से पीछे थी, लेकिन 34 वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। इसके बाद, पुर्तगाली स्ट्राइकर ने आसमान की ओर देखा और अपने दिवंगत बेटे को श्रद्धांजलि दी। मैनचेस्टर यूनाइटेड के नेमांजा मैटिक ने रोनाल्डो को पास किया था। इसके बाद उन्होंने आर्सेनल के गोलकीपर आरोन राम्सडेल को छकाते हुए इसे गोल में तब्दील किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो ला लीगा और प्रीमियर लीग में 100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
आर्सेनल के खिलाफ इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ला लीगा और प्रीमियर लीग में 100-100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, आर्सेनल के लिए नुनो तवारेस, बुकायो साका और ग्रैनिट जाका ने एक-एक गोल किया और इस मैच में युनाइटेड को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। रोनाल्डो का 100वां गोल उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका। इससे सिर्फ हार का अंतर कम हुआ। रोनाल्डो अपने बेटे की मौत के बाद लिवरपूल के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे।


फैंस ने दिया रोनाल्डो को सम्मान
इससे पहले, लिवरपूल और आर्सेनल के प्रशंसकों ने मैच के सातवें मिनट में रोनाल्डो के प्रति सम्मान दिखाने के लिए एक मिनट तक तालियां बजाईं। इस दिग्गज खिलाड़ी का जर्सी नंबर सात है। इसी वजह से उन्हें सम्मान देने के लिए मैच का सातवां मिनट चुना गया। प्रशंसकों ने यूनाइटेड और लिवरपूल के बीच मैच के दौरान रोनाल्डो के लिए श्रद्धांजलि में 'यू विल नेवर वॉक अलोन' गाना भी गाया था।

यूनाइटेड वर्तमान में प्रीमियर लीग स्टैंडिंग में छठे स्थान पर है और चौथे स्थान पर काबिज वे आर्सेनल से छह अंक दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed