फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo helps Juventus to defeat Sampdoria in first match of Serie a

रोनाल्डो के दम पर जीता जुवेंटस, गत चैंपियन ने सिरी ए के पहले मुकाबले में सैंपडोरिया को हराया

Tue, 22 Sep 2020 04:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तुरीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तुरीन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Sep 2020 04:28 AM IST
सार

05: पिछले सत्र से सिरी ए का शुरुआती मुकाबला नहीं हारा है जुवेंटस
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo helps Juventus to defeat Sampdoria in first match of Serie a
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की बदौलत जुवेंटस ने सिरी ए में जीत के साथ आगाज किया। लगातार दसवें खिताब के लिए खेल रहे जुवेंटस ने सत्र के पहले ही मुकाबले में सैंपडोरिया को 3-0 से पराजित किया। कोच एंड्रिया पिरलो का यह पहला मैच था। 

विज्ञापन


जुवेंटस के लिए देजन कुलुसेव्स्की (13वें मिनट), लियानार्डो (78वें मिनट) और रोनाल्डो (88वें मिनट) ने गोल किए। देजन का यह पदार्पण मैच था। जुवेंटस ने पिछले पांच वर्षों में सिरी ए में कभी अपना पहला मुकाबला नहीं हारा है। मार्च के बाद यह पहला मौका था जब सरकार ने दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी थी। करीब एक हजार दर्शक मैच देखने मैदान पहुंचे थे।  
विज्ञापन


रियल मैड्रिड की ड्रॉ से शुरुआत
गत चैंपियन रियल मैड्रिड की स्पेनिश लीग (ला लिगा) में शुरुआत अच्छी नहीं रही। जिनेदिन जिदान की टीम को पहले ही मुकाबले में रियल सोसिदाद ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। पिछले आठ सत्र में यह पांचवां मौका है जब टीम अपना शुरुआती मुकाबला जीतने में नाकाम रही। जिदान ने पिछले सत्र की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन खिलाड़ी लय हासिल करने के लिए जूझते रहे। अंत में उसे एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। मैड्रिड ने पिछले 11 लीग मैचों में से 10 जीते हैं और तीन साल में पहला खिताब जीता। वह 2007-08 के बाद पहली बार लगातार दो खिताब जीतने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed