फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo goal helps Manchester United reach Champions League Last 16, Chelsea Thrash Juventus

UEFA Champions League: रोनाल्डो ने दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड की शानदार जीत, अंतिम-16 दौर में पहुंची टीम

Wed, 24 Nov 2021 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Nov 2021 05:07 PM IST
सार

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूईएफए चैंपियंस लीग में अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। विलारियल के खिलाफ मंगलवार को 2-0 की जीत में रोनाल्डो ने अहम योगदान दिया। चेल्सी की टीम भी जुवेंटस को हराकर नॉकआउट दौर में पहुंच गई।   
 

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo goal helps Manchester United reach Champions League Last 16, Chelsea Thrash Juventus
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूईएफए चैंपियंस लीग में अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। विलारियल के खिलाफ मंगलवार को 2-0 की जीत में रोनाल्डो ने अहम योगदान दिया। चेल्सी की टीम भी जुवेंटस को हराकर नॉकआउट दौर में पहुंच गई।   

विज्ञापन


तीन बार की यूरोपियन चैंपियन मैनचेस्टर यूनाइटेड को ग्रुप-एफ में शीर्ष दो में बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरुरी थी। लेकिन हार से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती थीं और इसलिए टीम दबाव में भी थी। मैच में डेविड डि जिया ने दो महत्वपूर्ण गोल रोके जबकि रोनाल्डो ने गोल करने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


हाफ टाइम पर दोनों टीमें बराबरी पर थीं लेकिन इसके बाद रोनाल्डो ने 78वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। मैच के 90वें मिनट में जादोन सांचो ने एक और गोल दाग कर यूनाइटेड को जीत के करीब पहुंचा दिया। रोनाल्डो ने मैच के दौरान करियर का 799वां, चैंपियंस लीग का 140वां और चैंपियनशिप का इस सीजन का छठा गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ग्रुप-एफ में शीर्ष पर काबिज हो गई है, उसके अब पांच में से तीन जीत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed