{"_id":"665564bcde73b52e3e06e3bb","slug":"cristiano-ronaldo-broke-the-record-for-the-most-goals-in-a-saudi-pro-league-season-for-al-nassr-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Record: रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Record: रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा
Tue, 28 May 2024 10:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 May 2024 10:30 AM IST
सार
रोनाल्डो के दो गोल की मदद से अल नासर ने अल इतिहाद को 4-2 से हराया। इस तरह रोनाल्डो की टीम ने 34 मैचों में 26 जीत के साथ 82 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान रहकर सीजन का समापन किया।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter
विस्तार
स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और वह सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ अल नासर के अंतिम मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ मुकाबले में दो गोल किए जो उनका इस लीग के मौजूदा सीजन में 34वां और 35वां गोल था। इसी के साथ रोनाल्डो ने सीजन का समापन रिकॉर्ड बनाकर किया।
विज्ञापन
अल नासर की जीत में रोनाल्डो ने निभाई भूमिका
रोनाल्डो ने अपने दो गोल के दम पर अल नासर की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ पहले हॉफ के स्टॉपेज समय (45+3 मिनट) में इस मैच का अपना पहला गोल दागा। इसके बाद रीयल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाईटेड के इस पूर्व खिलाड़ी ने 69वें मिनट में हेडर के जरिये अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही वह सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो के दो गोल की मदद से अल नासर ने अल इतिहाद को 4-2 से हराया। इस तरह रोनाल्डो की टीम ने 34 मैचों में 26 जीत के साथ 82 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान रहकर सीजन का समापन किया। अल हिलाल 34 मैचों में 31 जीत के साथ 96 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा।

रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोनाल्डो ने इस तरह दी प्रतिक्रिया
सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मैं रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागता, रिकॉर्ड मेरे पीछे भागते हैं।

I don’t follow the records, the records follow me. 🇸🇦 pic.twitter.com/rqywmmTfZD
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) May 27, 2024
अब्देराजाक हमदल्लाह को पीछे छोड़ा
रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में सर्वाधिक गोल करने के मामले में मोरक्को के अब्देराजाक हमदल्लाह को पीछे छोड़ा। अब्देराजाक हमदल्लाह ने 2018-19 सीजन में कुल 34 गोल किए थे, लेकिन पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने इस हमदल्लाह को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोनाल्डो दिसंबर 2022 में इस लीग से जुड़े थे। रोनाल्डो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 206 मैच खेले हैं और रोनाल्डो के नाम रिकॉर्ड 128 गोल हैं।