{"_id":"6012dd978ebc3e08b7363961","slug":"cristiano-ronaldo-broke-coronavirus-rules-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोरोना वायरस से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोरोना वायरस से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया
Thu, 28 Jan 2021 09:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के शीर्ष फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को विश्राम के दो दिन पहाड़ों में बिताना महंगा पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने इस बीच कोरोना वायरस से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
जुवेंटस का यह स्टार ओर उनकी पार्टनर जियोर्जिना रोड्रिग्स ने मंगलवार और बुधवार के दिन उत्तर पश्चिम इटली के वाले डि ऑस्टा क्षेत्र में कोरमायुर में बिताए थे। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया।
विज्ञापन
रोनाल्डो पास के क्षेत्र पीडमोंट में रहते हैं और कोरोना वायरस के वर्तमान नियमों के अनुसार अपने दूसरे घर में जाने जैसे विशिष्ट मामलों को छोड़कर दो क्षेत्रों की यात्रा करना प्रतिबंधित है। रिपोर्टों के अनुसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन