{"_id":"f56fae9f36bebc1ab341e689cc551a92","slug":"cristiano-ronaldo-become-costliest-footballer-in-the-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो बने दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो बने दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
2014 में फीफा फुटबॉल ऑफ द ईयर का खिताब पाने के बाद दुनिया के नंबर वन फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विज्ञापन
के सितारे बुलंदियों पर है। उनके एजेंट की ओर से दावा किया गया है कि रोनाल्डो दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर है।
रोनाल्डो के एजेंट जॉर्ज मेंडिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए रोनाल्डो की कीमत एक बिलियन पाउंड ( 94 अरब 6 करोड़ रूपए से ज्यादा ) बताई।
बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "29 साल के रोनाल्डो ने इतने कम समय में फुटबॉल जगत में काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। जो इस वक्त किसी के लिए भी कर पाना मुमकिन नहीं है। आज रोनाल्डो शिखर पर है। "
रोनाल्डो के रियल मैड्रिड ग्रुप छोड़ने के सवाल पर मेंडिस ने कहा कि उनका अभी रियल मैड्रिड छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
आपको बता दें कि हाल ही में इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान विपक्षी टीम के दो खिलाड़ियों को लात और घूंसे मारने के बाद उन पर लीग के दो मैच खेलने का प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन