{"_id":"75e0c1036029fad55a5747f31c4e2914","slug":"cristiano-ronaldo-banned-for-3-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे के दिन रोनाल्डो पर लगा तीन मैचों का बैन और जुर्माना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बर्थडे के दिन रोनाल्डो पर लगा तीन मैचों का बैन और जुर्माना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल मैड्रिड के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रविवार को एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ ला लीगा मैच में दिखाए गए लाल कार्ड के कारण तीन मैच का प्रतिबंध और 1600 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
इस प्रतिबंध के बाद रोनाल्डो रियल के विलारियाल, गेटाफे और एल्चे के खिलाफ होने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे लेकिन किंग्स कप के सेमीफाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले पुर्तगाल के दिग्गज फारवर्ड रोनाल्डो को बिलबाओ के डिफेंडर कार्लोस गुरपेगुई और मिडफील्डर एंडर इटूरेस्पे से टकराने के कारण मैच खत्म होने से 15 मिनट पहले लाल कार्ड दिखाया गया था। यह मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा था।
विज्ञापन
स्पेनिश सॉकर फेडरेशन ने बताया कि रोनाल्डो को लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जबकि रेफरी के फैसले पर असहमति जताने के लिए उन पर और दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही उन पर 1600 डालर का जुर्माना भी लगाया गया है।
रोनाल्डो का यह सत्र बेहद शानदार रहा है और इस सत्र में वह स्पेनिश लीग ला लीगा में रियल मैड्रिड में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बने हुए हैं। वह अब तक 22 गोल दाग चुके हैं। जनवरी में उन्हें फीफा के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया था।