फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Covid19 Lockdown stranded foreign footballers of Mohun Bagan and East Bengal will finally leave for their home

लॉकडाउन के बीच मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी विशेष विमान से लौटेंगे वतन

Sat, 02 May 2020 04:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 May 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
Covid19 Lockdown stranded foreign footballers of Mohun Bagan and East Bengal will finally leave for their home
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी और स्टाफ अगले मंगलवार को अपने देश रवाना होंगे। इसके लिए यहां से बस के जरिये उन्हें दिल्ली जाना होगा। जहां से एम्सटर्डम की उड़ान लेंगे। दोनों दिग्गज क्लबों के सभी विदेशी खिलाड़ी कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद यहां फंस गए हैं।
विज्ञापन


ईस्ट बंगाल के स्पेनिश कोच मारियो रिवेरा ने कहा, ‘मेरा परिवार बहुत खुश है कि मैं स्पेन लौट रहा हूं। सभी ठीक हैं और रविवार की सुबह रवाना होंगे। इसमें कोई शक नहीं कि यह सफर लंबा होगा लेकिन कोई और चारा भी नहीं है। वरना यहीं रहना पड़ेगा।’ वे रास्ते में वाराणसी में रूकेंगे। नीदरलैंड दूतावास ने उन्हें ले जाने के लिए डच एयरवेज की विशेष उड़ान का इंतजाम किया है जहां से वे अपने अपने ठिकानों पर लौटेंगे। मोहन बागान में स्पेन के चार खिलाड़ी और कोच हैं जबकि ईस्ट बंगाल में स्पेन के पांच खिलाड़ी और कोच हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed