{"_id":"5e9f29f862daaa44ff713f08","slug":"coronavirus-uefa-to-produce-play-off-qualification-in-october-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए टाला गया था यूरो 2020, अब इस माह हो सकते हैं प्लेऑफ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिए टाला गया था यूरो 2020, अब इस माह हो सकते हैं प्लेऑफ
Tue, 21 Apr 2020 10:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
यूरोप की शीर्ष फुटबाल संस्था यूएफा के अध्यक्ष सैंडोर सीसान्यी ने कहा कि एक साल के लिए स्थगित कर दी गई यूरोपीय चैंपियनशिप के अंतिम चार स्थानों के लिए प्लेऑफ अक्टूबर या नवंबर में खेले जा सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण यूरो 2020 को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था जबकि 16 देशों के प्लेऑफ को दो बार टाला जा चुका है।
विज्ञापन
सीसान्यी ने हंगरी के मीडिया से कहा कि अक्टूबर और नवंबर विकल्प हो सकते हैं हालांकि इसको लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है कि यूरोप में फुटबाल टूर्नामेंट फिर से कब शुरू होंगे। यूएफा के सभी 55 सदस्य देशों ने अभी अक्टूबर-नवंबर में नेशनल लीग के मैचों को आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन