{"_id":"600e8758c7c7cb3bd4062bf3","slug":"corona-positive-brazilian-footballers-plane-crash-four-players-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में विमान दुर्घटना में चार फुटबॉलरों की मौत, सभी कोरोना पॉजिटिव थे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील में विमान दुर्घटना में चार फुटबॉलरों की मौत, सभी कोरोना पॉजिटिव थे
Mon, 25 Jan 2021 02:24 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्लेन क्रैश
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के लिए पॉजीटिव पाए जाने के कारण टीम से अलग यात्रा कर रहे ब्राजीली फुटबॉल क्लब पालमस के चार फुटबॉलरों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। उत्तरी प्रांत टोकान्टिस में यह विमान उड़ान भरने से कुछ देर पहले रनवे से फिसल गया था। इस दुर्घटना में पालमस क्लब के अध्यक्ष और पायलट की भी मौत हो गई। क्लब के अनुसार ये खिलाड़ी विला नोवा के खिलाफ मैच खेलने के लिए गोयनिया जा रहे थे।
विज्ञापन
क्लब की प्रवक्ता इजाबेला मार्टिन्स ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि ये खिलाड़ी निजी विमान से यात्रा कर रहे थे क्योंकि उन्हें कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। मार्टिन्स ने कहा कि रविवार उनके पृथकवास का अंतिम दिन था। मृतकों में क्लब के अध्यक्ष लुकास मीरा तथा खिलाड़ी लुकास प्राक्सडेस, गुलरमे नो, रानुले और मार्कस मोलिनारी शामिल हैं। पायलट की पहचान नहीं हो पायी। दो इंजिन वाले इस विमान में पायलट सहित छह यात्री ही सवारी कर सकते थे।
विज्ञापन