{"_id":"5d06d8dd8ebc3e1fbb33e134","slug":"columbia-defeated-lionel-messi-argentina-in-copa-america-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद कोलंबिया से हारी मेसी की अर्जेंटीना, कोपा अमेरिका में मिली शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
12 साल बाद कोलंबिया से हारी मेसी की अर्जेंटीना, कोपा अमेरिका में मिली शिकस्त
Mon, 17 Jun 2019 05:33 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:33 AM IST
सार
-20 साल बाद अर्जेंटीना को इस टूर्नामेंट में कोलंबिया ने दी शिकस्त
-26 साल से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है अर्जेंटीना, पिछले दो फाइनल में मिली है मात
विज्ञापन
messi
विस्तार
कोलंबिया ने दूसरे हाफ में 15 मिनट के भीतर दो गोल दागकर कोपा अमेरिका में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना को 2-0 से रौंदकर अपने अभियान का दमदार आगाज किया। अर्जेंटीना की यह पिछले 12 साल में अपने दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहली हार है।
विज्ञापन
कोलंबिया की ओर से रोजर मार्टिनेज (71वें मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी दुवान जापटा (86वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। अर्जेंटीना की टीम ने दूसरे हाफ में दबदबा बनाया पर कोई गोल नहीं कर सकी। कोपा अमेरिका में कोलंबिया ने 20 साल बाद अर्जेंटीना को हराया है।
विज्ञापन
मेसी को अर्जेंटीना के साथ पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब का इंतजार है। अर्जेंटीना की टीम ने 26 साल से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका के इस शीर्ष टूर्नामेंट के पिछले दो सत्र में फाइनल में पहुंची पर पेनाल्टी शूटआउट में चेल्सी से हार गई। इसके अलावा 2014 विश्व कप में भी टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। चौदह बार की चैंपियन अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1993 में यह ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
कोटिन्हो के डबल से जीता ब्राजील:
philippe coutinho
फिलिप कोटिन्हो के तीन मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत ब्राजील ने बोलिविया को 3-0 से पराजित किया। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद कोटिन्हो ने 51वें और 53वें मिनट में और सोसा सोरेस 85वें मिनट ने गोल किए। मेजबान ब्राजील की टीम अपने स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना खेल रही है जो घुटने में चोट के चलते बाहर हैं। वेंजुएला और पेरू के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।