{"_id":"2bcbcfab4cd881c0ed1540edf0fd6737","slug":"colombia-beats-uruguay","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप: कोलंबिया ने उरूग्वे को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विश्व कप: कोलंबिया ने उरूग्वे को हराया
Updated Sun, 29 Jun 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राज़ील में खेले जा रहे विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शविवार देर रात को दूसरे दौर के दूसरे मुक़ाबले में कोलंबिया ने उरूग्वे को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
इस मैच में कोलंबिया और उरूग्वे के बीच पहले से ही कडे संघर्ष की उम्मीद थी। कोलंबिया ने इससे पहले शुरूआती दौर में बेहद दमदार खेल दिखाते हुए अपने तीनों मैच जीतकर पूरे नौ अंको के साथ शान से अंतिम सोलह में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ उरूग्वे ने पहले दौर में इंग्लैंड को 2-1 से और इटली को 1-0 से हराकर तहलका मचाया था। उरूग्वे और कोलंबिया की फीफा रैंकिंग में भी कोई बड़ा अंतर नही है। उरूग्वे फीफा रैंकिंग में सातवें और कोलंबिया आठवें नम्बर की टीम है।
विज्ञापन
मैच की शुरूआत से हो कोलंबिया ने आक्रमण करने की रणनीति अपनाई। उरूग्वे ने भी जवाबी हमले बोले लेकिन खेल के 28वें मिनट में कोलंबिया के जेम्स रोड्रीगेज़ ने बेहद शानदार गोल कर कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिला दी।
उन्हें गोल बॉक्स से लगभग 25 गज पहले एक मूव पर हवा में तैरता पास मिला, जिसे उन्होने अपनी चैस्ट पर संभाला और उसके बाद दमदार लैफ्ट फुटर शॉट लगाया जो गोल बार से टकराता हुआ जाल में समा गया। उरूग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा पूरी कोशिश करने के बावजूद कुछ नही कर सके।
यह इस विश्व कप के सबसे दर्शनीय गोल में से एक था। मध्यांतर तक कोलंबिया 1-0 से आगे रहा और उसके बाद खेल के 50वें मिनट में रोड्रिगेज़ ने अपना और कोलंबिया का दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इसके साथ ही रोड्रिगेज़ इस विश्व कप में अभी तक पांच गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी और गोल्डन बूट के दावेदार भी बन गए हैं। अब क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया का सामना मेज़बान ब्राज़ील से चार जुलाई को होगा।