फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Club World Cup Final match to be played between Manchester City and Fluminense, injured Haaland and De Bruyne

Club World Cup: मैनचेस्टर सिटी और फ्लूमिनेंस के बीच होगा फाइनल मैच, नहीं खेलेंगे चोटिल हालैंड और डि ब्रुइन

Thu, 21 Dec 2023 12:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

शुक्रवार को क्लब विश्वकप के फाइनल में मैनचेस्टर सिटी का मुकाबला ब्राजीली क्लब फ्लूमिनेंस से होगा। फाइनल में भी चोटिल हालैंड और डि ब्रुइन नही खेलेंगे।

विज्ञापन
Club World Cup Final match to be played between Manchester City and Fluminense, injured Haaland and De Bruyne
मैनचेस्टर सिटी बनाम फ्लूमिनेंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे मैनचेस्टर सिटी ने क्लब विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार की रात उसने जापानी क्लब उरावा रेड डायमंड्स को 3-0 से पराजित किया। हालैंड और केविन डि ब्रुइन जैसे सितारों के बिना खेल रहे सिटी को सेमीफाइनल जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। शुक्रवार को क्लब विश्वकप के फाइनल में उसका मुकाबला ब्राजीली क्लब फ्लूमिनेंस से होगा। फाइनल में भी चोटिल हालैंड और डि ब्रुइन नही खेलेंगे।
विज्ञापन


कोवासिच, सिल्वा ने किए गोल
पहला हाफ के स्टापेज समय में सिटी को मैरियस होइब्राटेन के आत्मघाती गोल से बढ़त मिली, लेकिन दूसरे हाफ के शुरुआत में ही उसने सात मिनट के अंदर दो गोल कर जीत पक्की कर ली। ये गोल मैटियो कोवासिच और बर्नाडो सिल्वा ने 52वें और 59वें मिनट में किए। क्लब विश्वकप में यूरोप की चैंपियन टीम को कभी भी एशिया की क्लब चैंपियन टीम से हार नहीं मिली है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। सिटी के कोच पेप गॉर्डिओला ने कहा कि यह एक ऐसा खिताब (क्लब विश्वकप) जो उनकी टीम के पास नहीं है।
विज्ञापन


इस वर्ष चार खिताब जीत चुका है सिटी
ईपीएल में पिछले छह मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल करने वाले सिटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस लीग के ग्रुप मैच के उसने सभी छह मुकाबले जीते हैं। अब यहां भी उसने जीत हासिल की। सिटी ने इस वर्ष चैंपियंस लीग, ईपीएल, एफए कप के अलावा यूएफा सुपर कप का खिताब जीता है। शुक्रवार को अगर उसे फ्लूमिनेंस पर जीत मिलती है तो यह उसका वर्ष का पांचवां खिताब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 में यूरोप की होंगी 12 टीमें
क्लब विश्वकप 2005 में शुरू हुआ था, लेकिन पिछले 19 संस्करणों में 13 बार फाइनल यूरोप और दक्षिण अमेरिकी टीमों के बीच हुआ है, लेकिन फीफा ने अगले वर्ष से क्लब विश्वकप को नए सिरे से कराने की घोषणा की है। जून, 2025 में अमेरिका में होने वाले 32 टीमों के क्लब विश्वकप में यूरोप की 12 टीमें होंगी, जबकि एशिया को चार टीमों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed