फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Club Football World Cup: Mbappe could not play due to illness, Al Hilal held Real Madrid to a draw

Club Football World Cup: बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए एमबाप्पे, अल हिलाल ने रियाल मैड्रिड को बराबरी पर रोका

Thu, 19 Jun 2025 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी गार्डन्स (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी गार्डन्स (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Jun 2025 02:03 PM IST
सार

रियाल मैड्रिड के कोच जाबी अलोंसो ने हार्ड रॉक स्टेडियम में अल हिलाल के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'एमबाप्पे को बुखार है। वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे।'

विज्ञापन
Club Football World Cup: Mbappe could not play due to illness, Al Hilal held Real Madrid to a draw
एम्बाप्पे - फोटो : instagram

विस्तार

स्टार फारवर्ड किलियन एमबाप्पे बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए जिससे रियाल मैड्रिड क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपेक्षित शुरुआत नहीं कर पाया और उसे सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के खिलाफ अपना पहला मैच 1–1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
विज्ञापन

रियाल मैड्रिड के कोच जाबी अलोंसो ने हार्ड रॉक स्टेडियम में अल हिलाल के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'एमबाप्पे को बुखार है। वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे।' रियाल मैड्रिड के पास मैच के आखिरी समय में जीत हासिल करने का सुनहरा मौका था जब उसे वीडियो समीक्षा प्रणाली के जरिए इंजरी टाइम में पेनल्टी किक मिली थी लेकिन फेडरिको वाल्वरडे उसे गोल में नहीं बदल पाए। इस तरह से 15 बार के यूरोपीय चैंपियन के कोच के रूप में अपने पहले मैच में अलोंसो जीत से शुरुआत नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले गोंजालो गार्सिया ने 34वें मिनट में रियाल मैड्रिड के लिए गोल किया। इसके सात मिनट बाद रूबेन नेवेस ने पेनल्टी किक पर अल हिलाल के लिए बराबरी का गोल किया। प्रतियोगिता के वाशिंगटन में खेले गए एक अन्य मैच में रैंडल कोलो मुआनी और फ्रांसिस्को कोन्सीसाओ के दो-दो गोल की मदद से युवेंटस ने अल ऐन को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

इटली के क्लब युवेंटस के लिए कोलो मुआनी ने 11वें मिनट में पहला गोल किया। इसके 10 मिनट बाद कोन्सीसाओ ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर गेंद को ड्रिबल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। केनान यिल्डिज ने 31वें मिनट में गोल किया तथा कोलो मुआनी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में अपना दूसरा गोल करके युवेंटस को हाफ टाइम तक 4-0 से आगे कर दिया। कोन्सीसाओ ने 58वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से पांचवा गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed