{"_id":"9c387bb17696612198aa82a8deefaa4c","slug":"club-and-ex-manager-ferguson-praised-to-rooney","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाएन रूनी के 'दोहरे शतक' से खुश है क्लब","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वाएन रूनी के 'दोहरे शतक' से खुश है क्लब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार स्ट्राइकर वाएन रूनी के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम मैनचेस्टर युनाइटेड तो खुश है ही। टीम के पूर्व मैनेजर एलेक्स फर्गुसन ने भी उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
रूनी अपने क्लब के लिए मील का पत्थर साबित हुए। वह चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 200 गोल ठोंके हैं।
पिछले सत्र में कुछ खास नहीं कर पाने वाले 27 वर्षीय स्ट्राइकर ने मंगलवार को चैंपियंस लीग में बायेर लेवरकुसेन पर यूनाईटेड की 4-2 से जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
रूनी ने इस मैच में दो गोल दागे। इसके साथ ही वह क्लब के लिए गोल का दोहरा शतक लगाने वाले बॉबी कार्लटन (249), डेनिस लॉ (237) और जैक रॉवले (211) की फेहरिस्त में शुमार हो गए। अब वह कार्लटन से सिर्फ 49 गोल दूर हैं।
विज्ञापन
मैनेजर पद से हटने के बाद फर्गुसन ने पहली बार रूनी के बारे में बोला है। क्लब के निदेशक मंडल में शामिल फर्गुसन ने रूनी की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड का स्ट्राइकर लौट आया है जिसके लिए हम उसे याद करते हैं। उसकी ऊर्जा लौट आई है। और वह खिलाड़ियों पर अटैक करने लगे हैं।
रूनी के खराब फॉर्म के कारण एक समय युनाइटेड ने उन्हें छोड़ने का मन बना लिया था।