{"_id":"a123cd92-6258-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"churchill-victory-over-east-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चिल की ईस्ट बंगाल पर शानदार जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चर्चिल की ईस्ट बंगाल पर शानदार जीत
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 19 Jan 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेनरी एंटचुएट के दो शानदार गोलों से चर्चिल ब्रदर्स ने ईस्ट बंगाल को आई-लीग फुटबाल चैंपियनशिप के 17वें राउंड के मैच में शनिवार को 3-0 से पीट दिया। युवा भारती क्रीडांगन में खेले गए मैच में चर्चिल की टीम पूरे 90 मिनट ईस्ट बंगाल पर हावी रही। हेनरी ने 34वें और पहले हाफ के इंजरी समय में गोल दागे।
विज्ञापन
दोनों गोलों में स्टीवन डायस के पास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चर्चिल का तीसरा गोल 82वें मिनट में स्थानपन्ना खिलाडी अकरम मोगराबी ने किया। इस जीत के बाद चर्चिल के 15 मैचों से 37 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान के ईस्ट बंगाल से चार अंक आगे हैं। ईस्ट बंगाल के 17 मैचों से 33 अंक हैं।
विज्ञापन