{"_id":"5de3e1558ebc3e54f053dca7","slug":"churchill-brothers-fc-defeated-punjab-fc-to-make-a-solid-start-in-the-i-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई लीग-13: चर्चिल ब्रदर्स ने पूर्व चैंपियन पंजाब एफसी को हराकर जीत से किया आगाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आई लीग-13: चर्चिल ब्रदर्स ने पूर्व चैंपियन पंजाब एफसी को हराकर जीत से किया आगाज
Sun, 01 Dec 2019 09:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Dec 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
आई लीग
- फोटो : ट्विटर
चर्चिल ब्रदर्स ने आई लीग-13 में पंजाब एफसी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से शिकस्त देकर जीत के साथ आगाज किया। क्लब के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे आइजोल एफसी के पूर्व फॉरवर्ड लालखापुइमाविया (मापुइया) ने (45+2, 81वें मिनट) ने दो और विलिस प्लाजा (70वें मिनट) ने किया।
विज्ञापन
मैच के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की। ब्रदर्स ने पहले हाफ में अच्छा खेला दिखाया और कुछ मौके भी बनाए। मेजबान टीम ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में लालखापुइमाविया के गोल से बढ़त बना ली। हाफटाइम के बाद पंजाब ने अपने तेवर कड़े किए पर इसका फायदा नहीं मिला। चर्चिल ने 70वें मिनट में प्लाजा के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। इसके 11 मिनट बाद लालखापुइमाविया ने एक और गोल कर चर्चिल की बढत 3-0 कर दी।
विज्ञापन