फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Chile roar into last eight with Bolivia rout

कोपा अमेरिका कपः बोलिविया को रौंदकर चिली नॉकआउट दौर में

Sat, 20 Jun 2015 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Chile roar into last eight with Bolivia rout

सैंटियागो में मेजबान चिली ने बोलिविया को 5-0 से रौंदकर कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


मेजबान टीम की इस जीत में चार्ल्स एरेंगुइज के दो गोलों के अलावा एलेक्सिस सांचेज और गैरी मेडल के एक-एक और विपक्षी कप्तान रोनाल्ड रेल्ड्स का एक आत्मघाती गोल भी शामिल था। जीत के साथ मेजबान टीम ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहना सुनिश्चित किया। क्वार्टर फाइनल में उनकी टक्कर तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम उरुग्वे या पराग्वे से हो सकती है।

उधर, 18 साल में पहली बार नॉकआउट दौर में प्रवेश करने वाली बोलिविया की टीम चिली के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकी। मेजबान टीम ने चार्ल्स एरेंगुइज के गोल की मदद से तीसरे ही मिनट में खाता खोल लिया था। शुरुआती गोल की मदद से दबाव बनाने में सफल चिली ने उसके बाद अपना दबदबा बनाए रखा। 37वें मिनट में सांचेज ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


हाफ टाइम के बाद एरेंगुइज ने 66वें मिनट में गोल कर मैच बोलिविया की पकड़ से दूर कर दिया। दस मिनट बाद गैरी मेडल ने एक और गोल कर दिया। वह वालडिविया के साथ वन-टू-वन की शैली में आगे बढ़े गेंद को छाती पर नियंत्रित किया और खूबसूरत चिप लगाते हुए गेंद को गोल में उतार दिया। अंत में बोलिविया के कप्तान रेल्ड्स गोलकीपर को गेंद लौटाते हुए खुद ही आत्मघाती गोल कर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विडाल की गिरफ्तारी का विवाद पीछे छूटा
क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के साथ चिली ने उन आशंकाओं को भी निर्मूल कर दिया कि उनके स्टार खिलाड़ी विडाल के शराब पीकर गाड़ी चलाने के बाद हुई गिरफ्तारी का टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा।

जुवेंटस क्लब के लिए खेलने वाले स्टार मिडफील्डर मेजबान चिली के खिताबी अभियान में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वह टीम के टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर हैं। इक्वाडोर के खिलाफ उन्होंने पेनाल्टी पर गोल किया था जबकि मैक्सिको के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ रहे मैच में उनके दो गोल शामिल थे। मंगलवार को उनकी रेड फरारी कार दूसरे वाहन के साथ टकरा गई थी। साथ में खिलाड़ी का परिवार भी था चूंकि विडाल अल्कोहल के प्रभाव में थे इसलिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था।

ईमानदारी से जीती है मेजबानी की दावेदारी : पुतिन
दूसरी ओर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश ने 2018 फीफा विश्व कप मेजबानी के अधिकार ईमानदारी से जीते हैं इसलिए उस पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिएं।


उल्लेखनीय है कि स्विस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि 2018 में रूस और 2022 में कतर को मिली मेजबानी के पीछे कहीं भ्रष्टाचार तो नहीं हुआ। यही नहीं 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप पर भी उंगलियां उठ रही हैं। पुतिन ने कहा कि हम मेजबानी को तैयार हैं और हमारे स्टेडियम में निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed