फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   chile enters in semifinal at copa america cup

9 खिलाड़ियों के साथ खेल रही टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा चिली

Fri, 26 Jun 2015 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Jun 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
chile enters in semifinal at copa america cup

मेजबान चिली ने 9 खिलाड़ियों से खेल रही उरुग्वे की टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपने पहले दक्षिण अमेरिकी खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य मुकाबले में पेरू ने बोलिविया को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पेरू के लिए ब्राजील मूल के खिलाड़ी पाओलो ग्वाएरो ने हैट्रिक लगाते हुए 3 गोल दागे। उन्होंने पहला गोल 20वें मिनट में किया फिर दूसरा गोल 3 मिनट बाद दागा। उन्होंने मैच में गोल की अपनी हैट्रिक 74वें मिनट में किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पेरू की भिड़ंत मेजबान चिली के बीच होगा। फुटबॉल मैदान पर दोनों को एक-दूसरे का कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दोनों के बीच फुटबॉल के मैदान पर 1935 से प्रतिद्वंद्विता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंटियागो में खेले गए फुटबॉल मुकाबले में टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल जुवेंट्स के डिफेंडर मॉरिकियो इस्ला ने खेल के 81वें मिनट में किया। उरुग्वे को स्ट्राइकर एडिनसन कवानी अैर डिफेंडर जॉर्ज फ्यूसाइल को मुकाबले से बाहर किए जाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

जॉर्ज को खेल के अंतिम क्षणों में दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया, जिससे खासा विवाद भी पैदा हुआ और इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी मैदान पर ही आपस में भिड़ गए।

उरुग्वे के कोच ऑस्कर टबारेस भी मैदान पर पहुंच गए। ब्राजीलियन रेफरी सैंड्रो मिएरा रिकी इससे पहले 61वें मिनट में ही कवानी को दूसरा येलो कार्ड दिखा चुके थे। कवानी को पहला येलो कार्ड पहले हाफ में दिखाया गया था जब उन्होंने गलत तरीके से विडाल को रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद 61वें मिनट में उन्हें चिली के डिफेंडर गोंजालो जारा के चेहरे पर हाथ मारने का दोषी माना गया और दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया।

ऐसे में जबकि लग रहा था कि मैच पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचेगा तभी 81वें मिनट में जॉर्ज वाल्डिविया ने इस्ला को पास दिया, जिसे उन्होंने गोल पोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। उरुग्वे के लिए हालात तब और खराब हो गए जब अंतिम सीटी बजने से कुछ मिनट पहले ही फ्यूसाइल को चिली के स्टार खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज को बाधा पहुंचाने के लिए दूसरा येलो कार्ड दिखा दिया गया।


उरुग्वे ने इसका जमकर विरोध किया लेकिन रेफरी रिकी ने अपना फैसला नहीं बदला। चिली का सेमीफाइनल में सामना अब बोलिविया और पेरू के बीच होने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed