फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Chennaiyin FC beat pune city fc by 4-2 in isl 2018

ISL 2018: पांचवें सीजन में चेन्नइयन एफसी की पहली जीत, पुणे सिटी को 4-2 से हराया

Tue, 06 Nov 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chennaiyin FC beat pune city fc by 4-2 in isl 2018
isl 2018

मौजूदा चैंपियन चेन्नइयन एफसी ने मंगलवार को मेजबान एफसी पुणे सिटी को 4-2 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुणे ने नौवें मिनट में ही आशिक कुरुनियन के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली थी और उसे 53वें मिनट तक कायम भी रखा था, लेकिन 54वें मिनट में मेल्सन आल्वेस ने चेन्नई का खाता खोला।
विज्ञापन


चेन्नई ने 18 मिनट के भीतर चार गोल किये। मेलसन के अलावा ग्रेगोरी नेल्सन ने 56वें, इनिगो काल्डेरॉन ने 69वें और थोई सिंह ने 72वें मिनट में गोल दागे। पुणे के लिए दूसरा गोल इंजुरी टाइम में जोनाथन विला ने किया। चेन्नई अपने सातवें मैच से हासिल तीन अंकों के साथ दस टीमों की तालिका में 10वें से नौवें नंबर पर पहुंची। दूसरी ओर, पुणे की टीम सत्र की चौथी हार के बाद तालिका में 10वें स्थान पर खिसक गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान टीम के लिए मैच की शुरुआत काफी धमाकेदार रही लेकिन परिणाम इसके बिल्कुल उलट रहा। आशिक ने नौवें मिनट में ही उसे 1-0 से आगे कर दिया था। आशिक ने यह गोल रोबिन सिंह की मदद से किया।

चेन्नई ने इसके बाद पुणे को कुछ मौकों पर सकते में डाला लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 23वें मिनट में पुणे के लालचाउआनमाविया फानाई को पीला कार्ड मिला। एक गोल से पीछे होने के बाद चेन्नई की टीम लगातार मौके बना रही थी लेकिन मध्यांतर तक पुणे 1-0 से आगे रहा। 

चेन्नई ने दूसरे हाफ में भी अपने हमले जारी रखे और इसका नतीजा उसे 54वें मिनट में मिला, जब आल्वेस ने अनिरुद्ध थापा की मदद से गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। 

मेलसन ने दो मिनट बाद नेल्सन के लिए गेंद बनायी जिन्होंने चेन्नई को 2-1 से आगे कर दिया। पुणे के नियमित कप्तान एमिलियानो एल्फारो 67वें मिनट में मैदान पर आए लेकिन चेन्नई ने 69वें मिनट में तीसरा गोल करते हुए उनके लिए हालात मुश्किल बना दिए।

चेन्नई के लिए तीसरा गोल काल्डोरॉन ने किया। काल्डेरॉन ने कार्नर पर ओवरहेड किक पर यह बेहतरीन गोल किया। रही-सही कसर थोई सिंह ने 72वें मिनट में पूरी करते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। थोई ने जेजे का प्रयास असफल होने के बाद रीबाउंड हुई गेंद को पोस्ट में भेजकर अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। 

इंजुरी टाइम में विला ने मार्सेलिन्हो की मदद से हेडर से पुणे का दूसरा गोल किया लेकिन इससे नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed