{"_id":"5bdf103ebdec2265a1061ffe","slug":"chennai-city-fc-beat-gokulam-kerala-fc-by-3-2-in-i-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-League 2018: चेन्नई सिटी ने गोकुलम केरला को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-League 2018: चेन्नई सिटी ने गोकुलम केरला को 3-2 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
chennai city fc
चेन्नई सिटी एफसी ने 12वीं हीरो आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां रोमांचक मुकाबले में गोकुलम केरला एफसी को 3-2 से शिकस्त दी। चेन्नई की टीम अब तीन मैचों में सात अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
चेन्नई के लिए प्रवितो राजू, पेड्रो मांजी और अमीरूद्दीन ने गोल दागे। गोकुलम को ग्रेनाडा के फारवर्ड एंटोनियो जर्मन ने पेनल्टी से गोल कर बढ़त दिला दी थी। इसके बाद वी पी सुहेर ने शानदार गोल किया लेकिन अंत में चेन्नई की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन