{"_id":"afb7183c051a2a0c23572629cde0a084","slug":"chelsea-defeat-swansea-city-in-english-premier-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएल में चेल्सी की बादशाहत बरकरार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ईपीएल में चेल्सी की बादशाहत बरकरार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक तरफा मुकाबले में चेल्सी के आगे स्वांसी सिटी ढ़ेर हो गई। मैच शुरू होने के 36 मिनटों के भीतर ही ऑस्कर और डिएगो कोस्टा ने 2-2 गोल कर चेल्सी को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
हॉफ टाइम के बाद एक और गोल ने चेल्सी की झोली में कुल पांच गोल डाल दिए। दूसरी तरफ दबाव में आकर स्वांसी सिटी एक भी गोल नहीं कर पाई। नतीजन चेल्सी ने स्वांसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेल्सी अंकतालिका में शीर्ष क्रम में बरकरार है।
विज्ञापन
हालांकि पिछले चार मैचों में चेल्सी की यह पहली जीत है। दो मैच चेल्सी हार गई थी जबकि एक मैच में ड्रा पर संतोष करना पड़ा था। लेकिन स्वांसी सिटी के खिलाफ मिलने के बाद चेल्सी को पांच अंको की बढ़त मिल गई है।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में आखिर से एक ऊपर पायदान में चल रही क्वींस पार्क रेंगर्स के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज कर मैनचेस्टर यूनाईटेड इंग्लिश प्रीमियर लीग की अंकतालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
एक और मुकाबले में एस्टॉन विला के साथ 0-2 की हार के बाद लीवरपूल 8वें नम्बर पर खिसक गई है।