फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Russia may lose millions of dollars if Champions League Football final is not organized, know how

चैंपियंस लीग: फाइनल का आयोजन न होने पर रूस को हो सकता है लाखों मिलियन डॉलर का नुकसान, जानें

Mon, 28 Feb 2022 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Feb 2022 10:22 PM IST
सार

यूरोप की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी यूएफा ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए 28 मई को होने वाले चैंपियंस लीग फाइनल का आयोजन सेंट पीटर्सबर्ग से स्थानांतरित कर पेरिस कर दिया है।

विज्ञापन
Champions League: Russia may lose millions of dollars if Champions League Football final is not organized, know how
चैंपियंस लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन पर हमला कर रूस ने अपने खेल की स्थिति को खतरे में डाल दिया है। दुनिया के कई खेल महासंघ ने हमले के विरोध में रूस को कई खेल स्पर्धाओं से बाहर कर दिया गया है। इसमें स्कीइंग, कर्लिंग, फॉर्मूला वन जैसे प्रारूप शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने भी आयोजकों को किसी भी अंतरराष्ट्रीय इवेंट में रूस के खिलाड़ियों को भाग नहीं लेने देने को निर्णय सुनाया है। इसके अलावा फीफा भी रूस को बैन करने पर बैठक कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, यूरोप की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी यूएफा ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए 28 मई को होने वाले चैंपियंस लीग फाइनल का आयोजन सेंट पीटर्सबर्ग से स्थानांतरित कर पेरिस कर दिया है। इंटरनेशनल बायथलॉन यूनियन ने भी रूस को अपने आयोजनों से प्रतिबंधित कर दिया है। उधर, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भी रूस की कड़ी निंदा की है। 
विज्ञापन


इस मसले पर अर्थशास्त्र के प्रोफेसर विक्टर ए कहते हैं, सोची शीतकालीन ओलंपिक (2014) की मेजबानी के लिए रूस ने 50 बिलियन डॉलर से अधिक का खर्च किया था। वहीं, यूएफा के चैंपियंस लीग आयोजन बदलने के फैसले से रूस को करीब लाखों मिलियन डॉलर का नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, यह भी जरूरी है कि रूस के राष्ट्रपति इसको लेकर कितने गंभीर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले समय में होने वाले खेल आयोजन 
अगले महीने कई सारे खेल का आयोजन होना है। इसमें विश्व फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप, विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग और जुलाई में होने वाला ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप आयोजन शामिल हैं। आईओसी ने रूस की कड़ी निंदा तो की है, लेकिन उसके लिए कड़ी परीक्षा यह होगी कि वह 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में रूस पर क्या फैसला लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed