फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League Real Madrid reach the final with Karim Benzema and Rodrygo goal register a thrilling win over Manchester City

Champions League: बेंजेमा-रोड्रिगो के गोल से फाइनल में पहुंचा रियाल मैड्रिड, मैनचेस्टर सिटी पर दर्ज की रोमांचक जीत

Thu, 05 May 2022 09:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 May 2022 09:59 PM IST
सार

रियाल ने आखिरी मिनट और अतिरिक्त समय में तीन गोल की बदौलत सेमीफाइनल के दूसरे चरण में सिटी को 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर से चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया। मैड्रिड का 28 मई को फाइनल में लिवरपूल से सामना होगा।

विज्ञापन
Champions League Real Madrid reach the final with Karim Benzema and Rodrygo goal register a thrilling win over Manchester City
जीत के बाद रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में बुधवार रात जब मैनचेस्टर सिटी ने रियल मैड्रिड पर 1-0 से बढ़त ले ली, तब दर्शकों को लगने लगा कि 13 बार के यूरोपीय चैंपियन के लिए आज कोई करिश्मा नहीं होगा, लेकिन रियाल मैड्रिड के खिलाड़ियों ने उम्मीद को बनाए रखते हुए चमत्कार कर दिया। रियाल ने आखिरी मिनट और अतिरिक्त समय में तीन गोल की बदौलत सेमीफाइनल के दूसरे चरण में सिटी को 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर से चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


मैड्रिड का 28 मई को फाइनल में लिवरपूल से सामना होगा। मैच में रोड्रिगो ने दो गोल और करीम बेंजेमा नए एक गोल कर अपनी टीम की जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका अदा की। बेंजेमा का इस सत्र का 15वां चैंपियंस लीग गोल था और नॉकआउट चरण में यह उनका 10वां गोल था। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की, जब 2016-17 सत्र में पुर्तगाल के स्ट्राइकर ने 10 गोल दागे थे। 
विज्ञापन


बेंजेमा ने दागा निर्णायक गोल 
मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें एकदूसरे पर बढ़त हासिल करने में जुटी रही, लेकिन गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में मैनचेस्टर सिटी ने तेजी दिखाई और 73वें मिनट में रियाद मेहरेज ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद मैड्रिड ने मैच में शानदार वापसी की और ब्राजीली फॉरवर्ड खिलाड़ी रोड्रिगो ने 90वें मिनट और 90+1 मिनट में दो गोल दागकर टीम की बढ़त 2-1 कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी यहां से मैच बराबरी पर चल रहा था क्योंकि सेमीफाइनल के पहले चरण में रियाल मैड्रिड को सिटी से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था और अभी भी दोनों गोल का स्कोर 5-5 हो रहा था। फिर अतिरिक्त समय के 95वें मिनट में फ्रांस के स्ट्राइकर ने पेनाल्टी किक पर गोल दागा, वह निर्णायक साबित हुआ और दूसरे चरण के मैच में 3-1 से जीत दर्ज की। 


मैनचेस्टर सिटी की उम्मीदें टूटीं 
मैच में जब मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी मेहरेज ने बढ़त बना ली थी, तब लग रहा था कि टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लेगी, लेकिन उनकी उम्मीदें टूट गईं। पेप गुआर्डियोला की टीम पिछले साल फाइनल में चेल्सी से हार गई थी। 28 मई को फाइनल में मैड्रिड-लिवरपूल की भिड़ंत होगी तो लिवरपूल अपनी पुरानी हार का बदला लेना चाहेगा। 2018 में मैड्रिड ने फाइनल में लिवरपूल को हराकर रिकॉर्ड 13वां खिताब जीता था। लिवरपूल के खिलाफ पिछले पांच मैचों में बेंजेमा ने चार गोल किए हैं। वहीं इस सीजन में इंग्लिश टीमों के खिलाफ 7 यूईएफए चैंपियंस लीग गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed