{"_id":"5f90d0a88ebc3e9bac5ef917","slug":"champions-league-messi-scored-goal-for-16th-consecutive-season-barcelona-start-with-a-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: मेसी ने लगातार 16वें सत्र में दागा गोल, बार्सिलोना का जीत के साथ धमाकेदार आगाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: मेसी ने लगातार 16वें सत्र में दागा गोल, बार्सिलोना का जीत के साथ धमाकेदार आगाज
Thu, 22 Oct 2020 05:52 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:52 AM IST
सार
- लियोनल लीग के लगातार 16 सत्र में गोल करने वाले पहले फुुटबॉलर बने
- 116 गोल हो गए हैं मेसी के चैंपियंस लीग में
- 37 लीग मैचों से अजेय है बार्सिलोना की टीम घरेलू मैदान में
- 23वीं बार बार्सिलोना ने लीग में अपना शुरुआत मुकाबला जीता। सिर्फ दो बार उसे हार मिली है
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
विस्तार
लियोनल मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह चैंपियंस लीग फुटबॉलर के लगातार 16 सत्र में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। मेसी और युवा अंसू फाती के शानदार खेल से बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के अपने पहले मुकाबले में फेरेंकवारोस को 5-1 से रौंदकर धमाकेदार आगाज किया। मेसी (27वें मिनट) ने पेनाल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह उनका लीग का 116वां गोल है।
विज्ञापन
मेसी के अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड के रियान गिग्स ने ही 16 चैंपियंस लीग सत्र में गोल किए हैं लेकिन यह लगातार नहीं थे। मेसी के अलावा फाती (42वें मिनट), फिलिप कोटिन्हो (52वें मिनट), पेड्री (82वें) और ओसमाने डेंबेले (89वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना पहली टीम बन गई है जिसके दो खिलाड़ियों ने चैंपियंस लीग में 18 वर्ष से कम उम्र में गोल किए। इनमें फाती और 17 वर्षीय पेड्री शामिल हैं।
विज्ञापन
यूनाइटेड ने पीएसजी को हराया
मार्कस रशफोर्ड (87वें मिनट) के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पहले ही दिन एक बार फिर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से पराजित किया। यूनाइटेड की टीम 18 महीने पहले भी कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और पहले चरण में 0-2 की हार के बाद पीएसजी से भिड़ने पहुंची थी। तब भी रशफोर्ड के दम पर टीम 3-1 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। अल्वारो मोराता के दो गोल से जुवेंटस ने डाइनमो की कीव को 2-0 से मात दी। कोरोना से संक्रमित होने के कारण रोनाल्डो टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा लाजियो, लेपजिग और क्लब ब्रूग्स ने भी जीत से आगाज किया। चेल्सी और सेविला का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा। रेनेस और क्रसनोडर ने भी 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन