फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League Manchester City reached quarter-finals Erling Haaland passes Messi by scoring five goals

Champions League: मैनचेस्टर सिटी क्वार्टरफाइनल में पहुंचा, पांच गोल कर हालैंड ने मेसी-एम्बाप्पे को छोड़ा पीछे

Wed, 15 Mar 2023 10:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

चैंपियंस लीग के दूसरे चरण के मुकाबले में सिटी की 7-0 से एकतरफा जीत में हालैंड ने हैट्रिक समेत पांच गोल किए। वह चैंपियंस लीग में एक मैच में पांच गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने।

विज्ञापन
Champions League Manchester City reached quarter-finals Erling Haaland passes Messi by scoring five goals
एर्लिंग हालैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर सिटी के लिए नार्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड का करिश्माई प्रदर्शन जारी है। इस बार उनके जादुई खेल का शिकार जर्मनी का क्लब आरबी लिपजिग हुआ। चैंपियंस लीग के दूसरे चरण के मुकाबले में सिटी की 7-0 से एकतरफा जीत में हालैंड ने हैट्रिक समेत पांच गोल किए। वह चैंपियंस लीग में एक मैच में पांच गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने। उन्होंने लीग के एक मैच में पांच गोल करने के मामले में लियोनल मेसी और ब्राजील के लुइज एड्रियानो की बराबरी की, लेकिन हालैंड ने 22 साल 236 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर दोनों को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन


लीग के 25 मैच में किया 30वां गोल
यही नहीं जब उन्होंने अपने घरेलू मैदान एतिहाद स्टेडियम में सिटी के लिए दूसरा गोल किया तो 30 गोल के साथ वह लीग में सबसे तेज गोल करने वाले युवा फुटबॉलर बन गए। उन्होंने 25 मैचों में ये गोल किए। फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 22 साल 352 दिन की उम्र में लीग में 30 गोल किए थे। हालैंड ने इससे पहले 22वें मिनट में पेनाल्टी किक के जरिए गोल कर सिटी को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। हाफटाइम से पहले उन्होंने तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और सिटी को 3-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


पिता ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया उत्साह
हालैंड के पिता और सिटी को पूर्व फुटबॉलर एल्फ इंगे दर्शक दीर्घा में बैठकर न सिर्फ अपने बेटे के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो रहे बल्कि वहां से वह लगातार उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने 54 और 57वें मिनट में और गोल किए। कोच पेप गॉर्डिओला ने लिपजिग को राहत देते हुए हालैंड को 63वें मिनट में मैदान से वापस बुला लिया। सिटी के लिए अन्य दो इल्के एल्काई गुंडोगन (49वां मिनट) और केविन डी ब्रुइन (90+2 मिनट) ने किए। पहले चरण का दोनों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टो को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर इंटर मिलान भी क्वार्टर फाइनल में
मजबूत दीवार सरीखे रक्षण की बदौलत इटली के क्लब इंटर मिलान ने पुर्तगाली क्लब पोर्टो को 0-0 से बराबरी पर रोककर चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंटर ने यह उपलब्धि एक दशक के बाद हासिल की है। पहले चरण के मुकाबले में इंटर ने पोर्टो को 1-0 से पराजित किया था। 1-0 से गोल औसत के आधार पर उसे अंतिम आठ में प्रवेश मिला। इससे पहले इटली का क्लब एसी मिलान क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है और तीसरा इटली का क्लब नेपोली भी अंतिम आठ में पहुंचने की रेस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed