फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Lewandowski joins Ronaldo-Messi club, third footballer to score 100 goals in the league

Champions League: रोनाल्डो-मेसी के क्लब में शामिल हुए लेवांदॉस्की, लीग में 100 गोल करने वाले तीसरे फुटबॉलर

Thu, 28 Nov 2024 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Nov 2024 10:24 AM IST
सार

इस जीत के साथ बार्सिलोना दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और उसके नॉकआउट में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। लेवांदॉस्की ने पेनाल्टी के जरिए पहला गोल किया और दूसरा उन्होंने पहले हाफ के स्टापेज समय में किया। बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल दानी ओल्मो ने दागा।

विज्ञापन
Champions League: Lewandowski joins Ronaldo-Messi club, third footballer to score 100 goals in the league
लेवांदॉस्की, रोनाल्डो और मेसी - फोटो : Twitter

विस्तार

पोलैंड के स्ट्राइकर राबर्त लेवांदॉस्की का इस सत्र में शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। लेवांदॉस्की ने चैंपियंस लीग में बार्सिलोना की ब्रेस्ट पर 3-0 से जीत में दो गोल दागे। इसके साथ ही लीग में लेवांदॉस्की के गोल की संख्या 101 हो गई। वह लीग में सौ गोल करने वाले फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी के क्लब में शामिल हो गए। रोनाल्डो ने लीग में 140 और मेसी ने 129 गोल किए हैं। इस जीत के साथ बार्सिलोना दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और उसके नॉकआउट में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। लेवांदॉस्की ने पेनाल्टी के जरिए पहला गोल किया और दूसरा उन्होंने पहले हाफ के स्टापेज समय में किया। बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल दानी ओल्मो ने दागा।
विज्ञापन

विज्ञापन

हालैंड के दो गोल, सिटी ने फिर भी खेला ड्रॉ
एर्लिंग हालैंड के दो गोल के बावजूद मैनचेस्टर सिटी ने लीग में फेयनूर्ड के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला। सिटी ने पिछले छह मुकाबलों में कोई मैच नहीं जीता है। हालैंड के 24 वर्ष की उम्र में लीग में गोल की संख्या 46 हो गई है। उन्होंने लीग में सबसे कम उम्र में 45 गोल करने के मामले में मेसी को पीछे छोड़ दिया। इल्के गुंडोगन ने सिटी के लिए तीसरा गोल किया। फेयनूर्ड के लिए अनीस मूसा, सेंटियागो जिमिनेज और डेविड हांको ने गोल दागे। एक अन्य मुकाबले में इंटर मिलान ने लिपजिग को 1-0 से हराया। इंटर को आत्मघाती गोल से जीत मिली और वह 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन

बायर्न ने पीएसजी को हराया
लीग के अन्य मुकाबलों में बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0 से हराया। किम मिन जे ने पहले हाफ में बायर्न के लिए विजयी गोल दागा। अटलांटा ने यंग ब्वाएज को 6-1 से हराया। वहीं, आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को 5-1 से रौंद दिया। जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन ने फ्लोरियन विर्ट्ज के दो गोल की बदौलत साल्जबर्ग को 5-0 से परास्त किया। एसी मिलान ने स्लोवान ब्राटिस्लावा को 3-2 से हराया। एटलेटिको मेड्रिड ने स्पार्टा प्राग को 6-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed