फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League 2022: Legendary footballer Lionel Messi said - Real Madrid's Benzema deserves the Ballon d'Or award

Champions League 2022: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी बोले- रियल मैड्रिड के बेंजेमा बैलेन डी'ओर पुरस्कार के हकदार

Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
सार

बेंजेमा के क्लब के लिए 323 गोल हो गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने रियल मैड्रिड के दिग्गज राल गोंजालेज की बराबरी कर ली है। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (451) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Champions League 2022: Legendary footballer Lionel Messi said - Real Madrid's Benzema deserves the Ballon d'Or award
बेंजेमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा इस साल अपना पहला बेलन डि ओर पुरस्कार जीतने के हकदार हैं। मेसी ने दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर का यह पुरस्कार रिकॉर्ड सात बार जीता है।
विज्ञापन


इस साल उनके नए क्लब पेरिस सेंट जर्मेन को रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के प्री क्वार्टर दौर में बाहर कर दिया था। क्वार्टर फाइनल में बेंजेमा चेल्सी के खिलाफ चार गोल किए और सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ तीन गोल किए जिसमें दूसरे चरण में अतिरिक्त समय में महत्वपूर्ण पेनाल्टी भुनाना शामिल था। स्पेनिश लीग में बेंजेमा शीर्ष स्कोरर रहे।  मेसी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि बेंजेमा के लिए यह वर्ष शानदार रहा है।
विज्ञापन


बेंजेमा के क्लब के लिए 323 गोल हो गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने रियल मैड्रिड के दिग्गज राल गोंजालेज की बराबरी कर ली है। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो (451) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। इस सीजन बेंजेमा ने 46 मैचों में अपने क्लब के लिए 44 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed