फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League

Champions League 2021: रोमांचक मोड़ पर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग, ये पांच बड़ी टीमें हो सकती हैं बाहर

Tue, 07 Dec 2021 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Dec 2021 05:17 PM IST
सार

Champions League 2021: 11 टीमें पहले ही प्री-क्वार्टरफाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें लिवरपूल, अयाक्स, बायर्न म्यूनिख, युवेंटस, मैनचेस्टर यूनाइटेड, चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, पेरिस सेंट जर्मेन, स्पोर्टिंग लिस्बन, इंटर मिलान और रियल मैड्रिड शामिल हैं।

विज्ञापन
hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League
चैंपियंस लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएफा चैंपियंस लीग 2021-22 अब अपने अगले पड़ाव में पहुंचने जा रहा है। ग्रुप मैचों के बाद अब लीग में नॉकआउट मैचों की शुरुआत होगी। ग्रुप स्टेज में आखिरी दौर के कुछ रोमांचक मैच होने वाले हैं। इन पर कुछ बड़ी टीमों का भविष्य टिका हुआ है। वहीं, 11 टीमें पहले ही प्री-क्वार्टरफाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


इनमें लिवरपूल, अयाक्स, बायर्न म्यूनिख, युवेंटस, मैनचेस्टर यूनाइटेड, चेल्सी, मैनचेस्टर सिटी, पेरिस सेंट जर्मेन, स्पोर्टिंग लिस्बन, इंटर मिलान और रियल मैड्रिड शामिल हैं। हालांकि, इस लिस्ट में अभी भी कुछ बड़ी टीमें मिसिंग हैं। इसमें बार्सिलोना और अटलेटिको मैड्रिड जैसी बड़ी टीमें शामिल हैं। बार्सिलोना ने इस सीजन से पहले अपने स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को रिलीज किया था और अब टीम नॉकआउट राउंड में भी पहुंचने के लिए जूझ रही है।
विज्ञापन

 

hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League
अटलांटा फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
1. अटलांटा
अटलांटा की टीम मजेदार ढंग से खेलने के लिए जानी जाती है। यह टीम किसी भी मिले मौके को सही तरीके से भूनाने से नहीं चूकती। इनका उद्देश्य सिर्फ ज्यादा से ज्यादा गोल करना है। हालांकि, अटलांटा का फॉरवर्ड जितना मजबूत है, उनका डिफेंस में उतनी ही कमजोरी दिखती है। इसका खमियाजा भी इस टीम को भुगतना पड़ा है। 

अटलांटा फिलहाल ग्रुप-एफ में पांच मैचों में छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। विल्लारियल सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इन दोनों टीमों को बुधवार को आपस में भिड़ना है। जो टीम जीतेगी, वह मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बना लेगी। हारने वाली टीम यूरोपा लीग खेलेगी। अगर मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है, तो विल्लारियल नॉकआउट स्टेड में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League
सेविला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
2. सेविला
ग्रुप-जी में भी स्थिति रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। लिली इस ग्रुप में आठ अंकों के साथ टॉप पर है। आरबी साल्जबर्ग सात अंकों के साथ दूसरे, सेविला छह अंकों के साथ तीसरे और वुल्फ्सबर्ग पांच अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। साल्जबर्ग की टीम पहले क्वालिफाई करती हुई दिख रही थी, लेकिन वुल्फ्सबर्ग और लिली के हाथों मिली दो लगातार हार के बाद उन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। अब सेविला भी इस रेस में आ गया है। 

सेविला को बुधवार को साल्जबर्ग से भिड़ना है। दोनों में से जो टीम जीतेगी, वह राउंड ऑफ-16 में पहुंच जाएगी। अगर सेविला टीम यह मैच हारती है तो यूरोपा लीग में पहुंच जाएगी। इसका फैसला हार के अंतर पर होगा। ज्यादा अंतर से हारने पर सेविला को यूरोपा लीग से भी बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League
एसी मिलान - फोटो : सोशल मीडिया
3. एसी मिलान
इटली की शीर्ष फुटबॉल क्लब में शामिल एसी मिलान को इस साल चैंपियंस लीग में काफी जूझना पड़ रहा है। यह टीम फिलहाल अपने देश की लीग सीरी-ए में टॉप पर है, लेकिन चैंपियंस लीग में इस क्लब पर नॉकआउट राउंड से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार रात को इस टीम का सामना दिग्गज फुटबॉल क्लब लिवरपूल से होगा, जो कि उनका एक फाइनल ग्रुप स्टेज गेम है। 

मिलान फिलहाल ग्रुप-बी में पांच मैचों के बाद चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। नवंबर में इस टीम ने अटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया था। यह अब तक इस सीजन में मिलान को मिली इकलौती जीत है। पोर्टो ग्रुप-बी में पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लिवरपूल पहले ही राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 

मंगलवार रात को ही पोर्टो और अटलेटिको मैड्रिड का भी सामना होना है। अगर यह मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है या फिर पोर्टो को हार मिलती है और दूसरी तरफ एसी मिलान जीतता है, तो वह नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएगा।  

hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League
अटलेटिको मैड्रिड - फोटो : सोशल मीडिया
4. अटलेटिको मैड्रिड
अटलेटिको मैड्रिड के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम हर विभाग में जूझती दिखी है और ग्रुप-बी में आखिरी स्थान पर है। मैनेजर डिएगो सिमिओन भी अपनी टीम को संभाल नहीं सके हैं। टीम चैंपियंस लीग में अब तक पिछले तीन मैच हार चुकी है और उसके फिलहाल चार अंक हैं। पोर्टो के बाद मिलान चौथे और अटलेटिको पांचवें स्थान पर है। मंगलवार रात को अटलेटिको का सामना पोर्टो से होगा। 

अगर पोर्टो की टीम यह मैच जीतती है, तो वह बिना किसी झिझक के नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएगी। वहीं, अगर यह मैच ड्रॉ रहता है और दूसरी तरफ एसी मिलान लिवरपूल के खिलाफ जीत दर्ज करता है तो वह राउंड ऑफ-16 में पहुंच जाएगा। मिलान के नहीं जीतने पर और पोर्टो-मैड्रिड मैच ड्रॉ रहने पर भी पोर्टो ही क्वालिफाई करेगा। अटलेटिको मैड्रिड का इस बार चैंपियंस लीग से बाहर होना लगभग तय है।

hampions League 2021-22: Five Top Teams Including Barcelona, Atletico Madrid Might Not Make It To The Knockout Stages Of The Football League
बार्सिलोना टीम - फोटो : सोशल मीडिया
5. बार्सिलोना
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब में शामिल बार्सिलोना के लिए इस सीजन सबकुछ सही चल रहा था। हालांकि, बेनफिका के खिलाफ पिछला मैच 0-0 से ड्रॉ कराकर बार्सिलोना ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। अगर बार्सा की टीम यह मैच जीत जाती, तो उनकी जगह राउंड ऑफ-16 में पक्की हो जाती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बार्सिलोना की टीम फिलहाल ग्रुप-ई में दूसरे स्थान पर है। बुधवार रात को उनका सामना दिग्गज जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख से होगा। यह मैच बार्सिलोना के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि बेनफिका को डायनामो कीव से होना है। डायनामो फिलहाल अच्छे फॉर्म में नहीं है और टीम चैंपियंस लीग में अपनी सभी मैच हार चुकी है। बार्सिलोना के सात अंक हैं और बेनफिका के पांच अंक हैं। बेनफिका ने बार्सिलोना के खिलाफ अपना पहला मैच 3-0 से जीता था। अगर बार्सिलोना बार्यन के खिलाफ मैच ड्रॉ कराता है और बेनफिका की टीम जीतती है तो बेनफिका अगले राउंड में पहुंच जाएगी। 

बेनफिका की जीत की स्थिति में बार्सा को बायर्न के खिलाफ किसी भी तरह जीत के तीन अंक हासिल करने ही होंगे। बायर्न के खिलाफ बार्सिलोना चैंपियंस लीग में अपने पिछले तीनों मैच हार चुकी है। यह इस लीग में किसी भी टीम द्वारा बार्सिलोना पर सबसे ज्यादा समय और मैच जीतने का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed