{"_id":"605f70ab8416c0684b1f67cc","slug":"catherine-nesbitt-becomes-first-woman-to-enter-the-field-in-the-mens-qualifying-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के प्रोत्साहन में फीफा की पहल: पुरुषों के मैच में फिलाडेल्फिया की कैथरीन बनीं सहायक रैफरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिलाओं के प्रोत्साहन में फीफा की पहल: पुरुषों के मैच में फिलाडेल्फिया की कैथरीन बनीं सहायक रैफरी
Sat, 27 Mar 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:21 PM IST
सार
- 2015: से 82 लीग (एमएसएल) मैचों में शामिल रही हैं नेसबिट, इसके अलावा पिछले दो सीजन में वह सात मैचों में सहायक वीडियो रेफरी भी रही हैं।
- फिलाडेल्फिया की कैथरीन कनाडा-बरमूडा मैच में बनीं सहायक रैफरी
- पुरुष विश्व कप क्वालिफायर्स में महिला रैफरी
विज्ञापन
कैथरीन नेसबिट
- फोटो : twitter
विस्तार
फिलाडेल्फिया की 32 साल की कैथरीन नेसबिट पुरुष विश्व कप क्वालिफायर मैचों में अपनी भूमिका निभाने वाली फीफा की महिला मैच अधिकारी बन गई हैं। फ्लोरिडा में कनाडा की बरमूडा पर 5-1 की जीत में उन्होंने सहायक रैफरी का दायित्व निभाया। मैच में बायर्न म्यूनिख के अल्फोंसो डेविस ने तीन गोल किए और मैच में किसी निर्णय को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
नीदरलैंड और लात्विया के बीच होने वाले मैच में फ्रांस की स्टेफनी फ्रेपर्ट रेफरी की भूमिका निभाएंगी जबकि यूक्रेन की कैटरिना मोंजुल को ऑस्ट्रिया और फेइरो आइसलैंड के बीच होने वाले मैच में दायित्व सौंपा गया है। मैक्सिको की करेन डियाज मेडिना सूरीनाम की केमैन आइसलैंड पर 3-0 की जीत में सहायक रैफरी की भूमिका में थीं।
विज्ञापन
एमएसएल में निभा चुकी हैं भूमिका:
छह फीट लंबी नेसबिट ने पिछले सीजन में मेजर लीग सॉकर के 18 मैचों में मैच अधिकारी की भूमिका निभाई। उन्हें लीग की वर्ष की श्रेष्ठ सहायक रेफरी भी चुना गया। उन्हें 2016 में फीफा का बैज मिला था। उसके बाद उन्होंने महिलाओं के अंडर-17 विश्व कप, 2018 के महिला अंडर-20, विश्व कप और इसके अलावा 2019 महिला विश्व कप के दो मैचों में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
कैमेस्ट्री की सहायक प्रोफेसर भी रहीं :
नेसबिट पीएचडी कर चुकी हैं और एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने दो 2017-19 तक टासन यूनिवसिर्टीं में सहायक प्रोफेसर रही हैं। फुटबॉल के प्रति अपने जूनुन के कारण उन्होंने अध्यापन छोड़कर पूरी तरह खेल में मैच अधिकारी बनने का फैसला किया। वह 15 साल तक फिगर स्केटर रहीं और कॉलेज स्तर तक वॉलीबाल भी खेला है।