फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bundesliga Team Hofenheim Sacked Coach

जर्मन फुटबॉल क्लब होफेनहीम ने कोच को किया बर्खास्त

Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 09 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bundesliga Team Hofenheim Sacked Coach
बुंडेसलीगा - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मन फुटबॉल क्लब होफेनहीम ने बुंडेसलीगा का सत्र समाप्त होने से 18 दिन पहले मंगलवार को अपने कोच अल्फ्रेड श्रुडर को बर्खास्त कर दिया। होफेनहीम के कार्यकारी निदेशक फ्रैंक बाइल ने कहा कि यह फैसला वर्तमान खेल परिस्थितियों को देखकर लिया गया।

विज्ञापन


होफेनहीम की टीम बुंडेसलीगा में अभी सातवें स्थान पर है। उसके अभी चार मैच बचे हुए हैं और वह यूरोपा लीग में जगह बनाने से केवल दो अंक दूर है। श्रुडर की अगुवाई में टीम ने बुंदेसलीगा के 16 मई को फिर से शुरू होने के बाद पांच मैचों में आठ अंक हासिल किए, लेकिन इनमें से अधिकतर मैच उन टीमों के खिलाफ खेले गए जिन पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। नीदरलैंड के रहने वाले श्रुडर का अनुबंध 2021-22 सत्र के आखिर तक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed