फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bundesliga: Robert Lewandowski Scores 300th Goal as Bayern Munich Thrash Cologne 4-0

Bundesliga: लेवांडोव्स्की ने दागा 300वां गोल, बायर्न म्यूनिख ने कोलन को एकतरफा मुकाबले में हराया

Mon, 17 Jan 2022 12:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के हैट्रिक सहित रिकॉर्ड 300वें बुंदेसलीगा गोल के दम पर बायर्न म्यूनिख ने कोलन को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया। लेवांडोव्स्की बायर्न के लिए बुंदेसलीगा में 300 या इससे अधिक गोल दागने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Bundesliga: Robert Lewandowski Scores 300th Goal as Bayern Munich Thrash Cologne 4-0
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के हैट्रिक सहित रिकॉर्ड 300वें बुंदेसलीगा गोल के दम पर बायर्न म्यूनिख ने कोलन को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया। लेवांडोव्स्की (9वें, 62वें, 74वें मिनट) के तीन गोल के अलावा एक गोल कोरेंटिन टॉलिसो (25वें मिनट) ने दागा। लेवांडोव्स्की बायर्न के लिए बुंदेसलीगा में 300 या इससे अधिक गोल दागने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा थॉमस मूलर (365) ने ही यह मुकाम हासिल किया है। बायर्न की निगाह लगातार दसवें बुंदेसलीगा खिताब पर है। बायर्न के 19 मैचों में 15वीं जीत से 46 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर कायम है। बोरुसिया डॉर्टमंड (40) दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


रिकॉर्ड 66वें मैच में गोल : 
बायर्न ने लगातार 66वें मैच बुंदेसलीगा मैच में गोल कर क्लब का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले टीम ने फरवरी 2018 से फरवरी 2020 के लगातार 65 मैचों में गोल किए थे।    

विज्ञापन

म्बापे का 101वां लीग गोल

काइलियान म्बापे और थिलो केहरर के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग वन फुटबॉल में ब्रेस्ट को 2-0 से मात देकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी और नेमार के बिना खेल रहे पीएसजी के लिए म्बापे ने 32वें और थिलो ने 53वें मिनट में गोल किए। म्बापे इस सत्र में कुल 19 जबकि लीग में दस गोल दाग चुके हैं। उनके फ्रेंच लीग के 126 मैचों में 101 गोल हो गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed