{"_id":"5edd15688ebc3e90a0750292","slug":"bundesliga-2020-werder-bremen-beaten-by-vfl-wolfsburg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेसलीगा: वॉल्फसबर्ग के खिलाफ हार के साथ वर्डर पर रेलीगेशन का खतरा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बुंदेसलीगा: वॉल्फसबर्ग के खिलाफ हार के साथ वर्डर पर रेलीगेशन का खतरा
Sun, 07 Jun 2020 09:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
वॉल्फसबर्ग ने रविवार को वर्डर ब्रेमेन के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ यूरोपा लीग फुटबॉल में क्वालीफाई करने की ओर कदम बढ़ाए। इस हार के साथ हालांकि वर्डर पर बुंदेसलीगा से रेलीगेट होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ी घुटने के बल बैठ गए जो नस्लवाद रोधी संकेत था। मुकाबला एक समय गोल रहित ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन 82वें मिनट में स्थानापन्न विंगर फेलिक्स क्लॉस ने दाएं छोर से क्रॉस दिया जिसे वोट वेगहॉर्स्ट ने इसे हेडर से गोल में पहुंचाकर वॉल्फसबर्ग को 1-0 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
विज्ञापन
इस हार के साथ वर्डर की टीम 17वें स्थान पर है और उस पर रेलीगेशन का खतरा मंडरा रहा है। पिछली बार 2009 में खिताब जीतने वाली वर्डर की टीम बुंदेसलीगा के शुरू होने के बाद सिर्फ दूसरी बार रेलीगेट होगी। वॉल्फसबर्ग की टीम इस जीत के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है और अगर इस स्थान पर बरकरार रही तो यूरोपा लीग में जगह बना लेगी।
विज्ञापन