{"_id":"5df65d228ebc3e88030603f9","slug":"bundesliga-2019-philippe-coutinho-hat-trick-helps-bayern-munich-to-defeat-werder-bremen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेसलीगा 2019: कौटिन्हो की हैट्रिक से जीता बेयरन म्यूनिख, ब्रेमेन को 6-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बुंदेसलीगा 2019: कौटिन्हो की हैट्रिक से जीता बेयरन म्यूनिख, ब्रेमेन को 6-1 से हराया
Sun, 15 Dec 2019 09:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
फिलिप कौटिन्हो
- फोटो : ट्विटर
फिलिप कौटिन्हो की हैट्रिक की मदद से बेयरन म्यूनिख ने बुंदेसलीगा में वेरडर ब्रेमेन को 6-1 से हरा दिया। बेयरन की टीम इससे पहले अपने दो मुकाबले हार चुकी थी। यही नहीं इस मैच में 24वें मिनट में उस पर गोल हो गया था जब मिलोट गोल भेदने में सफल रहे थे। उसके बाद टीम ने जोरदार ढंग से वापसी की।
विज्ञापन
पहले हाफ से पहले तीन मिनट में दो गोल से मैच की तस्वीर बदल गई। कौटिन्हो और रोबर्ट लेवेंदोस्की ने गोल कर मध्यांतर के समय टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी बेयरन का दबदबा जारी रहा और उसने चार गोल किए जिसमें दो गोल कौटिन्हो के थे। अन्य गोल लेवेंदोस्की और थामस म्यूलर ने किए। बेयरन के कोच हैंसी फ्लिक ने कहा कि कौटिन्हो का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के प्रयासों को सराहा जिसने मुझे काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
कौटिने की फार्म पर तब से सवाल उठ रहे थे जब से वह बार्सिलोना से इस क्लब में आए थे। जब वह 82वें मिनट में मैदान से बाहर गए तो बेयरन के समर्थकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन