फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil withdraw bid to host 2023 FIFA Women's World Cup

ब्राजील महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी की दौड़ से हटा, कोरोना वायरस बना कारण

Tue, 09 Jun 2020 11:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Jun 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Brazil withdraw bid to host 2023 FIFA Women's World Cup
फीफा - फोटो : social media

ब्राजील 2023 में होने वाले महिला विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी की दौड़ से हट गया है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के कारण वह फीफा को जरूरी वित्तीय आश्वासन देने की स्थिति में नहीं है। ब्राजील फुटबाल परिसंघ ने इसके साथ ही सोमवार को जारी बयान में कहा कि वह मेजबानी के दावे में कोलंबिया का समर्थन करेगा। मेजबानी की दौड़ में कोलंबिया के अलावा अब जापान तथा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (संयुक्त मेजबान) रह गए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में इससे पहले कभी महिला विश्व कप का आयोजन नहीं किया गया। इस पर 25 जून को फैसला किए जाने की संभावना है। परिसंघ ने कहा कि राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो के प्रशासन ने फीफा से कहा कि मौजूदा हालातों में वह वित्तीय गारंटी नहीं दे सकते। ब्राजील लेटिन अमेरिकी देशों में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित रहा है और यहां अभी तक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed