फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil is not dreaming of winning the sixth World Cup just by relying on Neymar, expect from these players too

FIFA WC 2022: सिर्फ नेमार के भरोसे छठा विश्व कप जीतने का सपना नहीं देख रहा ब्राजील, इन खिलाड़ियों से भी उम्मीद

Mon, 14 Nov 2022 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

नेमार के अलावा कोच टिटे को विनसियस, राफिन्हा, अल्वेस और रिचार्लिसन जैसे खिलाड़ियों से भी विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।  
 

विज्ञापन
Brazil is not dreaming of winning the sixth World Cup just by relying on Neymar, expect from these players too
ब्राजील की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्वकप के लिए सभी 32 टीमों ने कड़ी तैयारियां की हैं। कतर में 20 नवंबर से पांच शहरों के आठ स्थलों पर होने वाले फुटबाल महाकुंभ के लिए पांच बार चैंपियन रह चुकी ब्राजील, अर्जेंटीना, गत चैंपियन फ्रांस 
विज्ञापन


और पुर्तगाल किस का पलड़ा भारी है। इंग्लैंड टीम को तो 56 साल से दूसरे विश्वकप खिताब का इंतजार है। हर बार की तरह ब्राजील एक बार फिर बड़े दावेदारों में शामिल है। पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से खेलने वाले तीस साल के नेमार 
विज्ञापन


हालांकि अच्छी लय में हैं लेकिन इस बार ब्राजील चार साल पहले की तरह अकेले नेमार के भरोसे नहीं उतर रही। कोच टिटे के पास युवा विनसियस जूनियर, रिचार्लिसन और राफिन्हा भी हैं। विश्वकप क्वालिफाइंग में दोनों छोरों पर विनसियस और राफिन्हा को रखा गया था। ब्राजील को ग्रुप जी में सर्बिया, स्विट्जरलैंड और कैमरून के साथ रख गया है। टिटे विश्वकप के बाद कोचिंग का दायित्व छोड़ने वाले हैं, ऐसे में वह कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहेंगे और कड़े निर्णयों से भी पीछे नहीं हटेंगे। । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार रूस में हुए विश्वकप में कोच ने गैब्रिएल को शुरुआत से ही मैच में उतारा था लेकिन वह पांच मैचों में कोई गोल नहीं कर सके थे। इस कोच की रणनीति को कई खिलाड़ियों बाद में स्थानापन्न के रूप में उतारने की भी 

रहेंगी। कैसमिरो और फ्रेड का अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ सत्र ज्यादा बढ़िया नहीं रहा, ऐसे में फैबिनो और ब्रूनो उनकी भूमिका में आ सकते हैं। जरूरत पड़ी या कोच को ऐसा लगा कि नेमार और विनसियस भी बेहतर नहीं 

कर रहे तो उन्हें भी स्थानापन्न किया जा सकता है।  दाएं छोर पर डेनिलो के रहने की उम्मीद है। अन्य विकल्प 39 साल के दानी अल्वेस हैं। अल्वेस चोटिल होने के कारण पिछली बार रूस में हुए विश्वकप में नहीं खेल सके थे। थियागो सिल्वा सेंट्रल डिफेंडर हो सकते हैं। लेफ्ट बैक के रूप में एलेक्स सेंड्रो रेस में आगे हैं। वैसे एलेक्स टेलेस भी हैं। 

पेले के रिकॉर्ड से दो गोल पीछे हैं नेमार 
नेमार ने ब्राजील के लिए 121 मैचों में 75 गोल दागे हैं। वह दिग्गज पेले के 77 गोल से सिर्फ दो गोल पीछे हैं। अग्रिम पंक्ति में नेमार के अलावा रिचार्लिसन, गैब्रिएल जीसस और रोबर्टों फिरमिनो हैं। टोटेनहैम हॉटस्पर क्लब के रिचार्लिसन की पिंडलियों में अभी चोट भी है लेकिन इस खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्णिम जीत के अलावा क्वालिफाइंग मैचों में भी छह गोल कर अच्छा प्रदर्शन किया था। वैसे अभी उनकी पिंडलियों में भी चोट है। देखना होगा कि वह चोट से कितना उबर पाए हैं। इसके अलावा जीसस भी हैं जो इस सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल के लिए अच्छा करते रहे हैं। 


ब्राजील ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 विश्वकप खिताब जीता है। यह टीम आखिरी बार 20 साल पहले फीफा चैंपियन बनी थी। पिछले विश्व कप में यह टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और छठे स्थान पर रही थी। टीम के कोच टिटे का कहना है "हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी लेकिन सबको एक साथ शुरुआत में तो नहीं उतारा जा सकता। हम कुछ को स्थानापन्न के रूप में बाद में भी उतार सकते हैं।"

ब्राजील की 26 सदस्यीय टीम: 
गोलकीपर:
एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन (पाल्मेरास)।
डिफेंडर: ब्रेमर, एडर मिलिटाओ,  मार्क्विनहोस, थियागो सिल्वा, डैनिलो, दानी अल्वेस , एलेक्स सैंड्रो, एलेक्स टेल्स।
मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, एवर्टन रिबेरो, फैबिन्हो, फ्रेड, लुकास पिक्वेटा।
फॉरवर्ड: एंटनी, गेब्रियल जीसस, गेब्रियल मार्टिनेली, नेमार जूनियर, पेड्रो, राफिन्हो, रिचार्लिसन, रोड्रिगो, विनसियस जूनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed