{"_id":"5dea79958ebc3e1bd57c60bb","slug":"brazil-footballer-pele-s-last-match-jersey-sells-for-23-lakh-rupee-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज पेले की जर्सी 23.51 लाख रुपये में बिकी, अंतिम मैच में यह जर्सी पहनकर उतरे थे ब्राजीली फुटबॉलर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
दिग्गज पेले की जर्सी 23.51 लाख रुपये में बिकी, अंतिम मैच में यह जर्सी पहनकर उतरे थे ब्राजीली फुटबॉलर
Sat, 07 Dec 2019 09:26 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
pele
दिग्गज ब्राजीली फुटबॉलर पेले ने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान जो जर्सी पहनी थी उसे इटली में एक नीलामी में 30,000 डॉलर (करीब 23.51 लाख रुपये) में बेचा गया। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले ने यह जर्सी युगोस्लाविया के खिलाफ जुलाई 1971 में रियो डि जेनेरियो के मरकाना स्टेडियम में खेले गए मैत्री मैच के दौरान पहनी थी। यह पेले का ब्राजील की तरफ से आखिरी मैच था।
विज्ञापन
पेले अभी 79 साल के हैं ओर उन्हें सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में गिना जाता है। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 92 मैचों में 77 गोल किए। इसी नीलामी में अर्जेंटीना के दिग्गज डिएगो माराडोना की 1989-90 सत्र में नेपोली की तरफ से खेलते हुए पहनी गई जर्सी 7500 यूरो (करीब 5.93 लाख रुपये) में बिकी। अमेरिका के बॉस्केटबाल खिलाड़ी माइकल जोर्डन ने बेसबाल में भी हाथ आजमाए थे। इस दौरान उन्होंने जिस बल्ले का उपयोग किया वह 425 यूरो (करीब 33 हजार रुपये) में बिका।
विज्ञापन