फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil football team suffered humiliating defeat World Cup qualifiers, head coach removed from his post

Brazil: ब्राजील फुटबॉल टीम को विश्व कप क्वालिफायर में मिली शर्मनाक हार, मुख्य कोच पर गिरी गाज, पद से हटाए गए

Sat, 29 Mar 2025 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

शीर्ष छह टीमें फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।ब्राजील पिछले साल कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में उरूग्वे से हारकर बाहर हो गया था।

विज्ञापन
Brazil football team suffered humiliating defeat World Cup qualifiers, head coach removed from his post
मॉड्रिच और नेमार - फोटो : ANI

विस्तार

ब्राजील के कोच डोरिवल जूनियर को टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और खराब नतीजों के कारण 14 महीने के भीतर ही पद से हटा दिया गया है। ब्राजील को ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना ने 4-1 से हराया जो विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में उसकी सबसे शर्मनाक हार है। इसके तीन दिन बाद ही ब्राजीली फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष एडनाल्डो रौड्रिगेस ने जूनियर को हटाने का फैसला किया।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से कहा, 'परिसंघ यह घोषणा करता है कि डोरिवल जूनियर का कार्यकाल पूरा हो गया। अब हम विकल्प की तलाश कर रहे हैं।' ब्राजील विश्व कप 2026 दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग तालिका में पांचवें स्थान पर है। शीर्ष छह टीमें फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।ब्राजील पिछले साल कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में उरूग्वे से हारकर बाहर हो गया था।
विज्ञापन


टीम का फॉर्म पिछले कुछ समय से कुछ खास नहीं रहा है। 2022 विश्व कप में ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। तब ब्राजील को क्रोएशिया ने अंतिम-8 के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। उससे पहले 2021 कोपा अमेरिका फाइनल में ब्राजील की टीम अर्जेंटीना के हाथों 1-0 से हार गई थी। ब्राजील ने पिछली बार कोई मेजर खिताब 2019 में जीता था, जब उसने कोपा अमेरिका अपने नाम किया था। तब उन्होंने फाइनल में पेरू को 3-1 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 2018 फीफा विश्व कप में ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई थी। अंतिम आठ के मुकाबले में बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। 2014 में ब्राजील में ही फीफा विश्व कप खेला गया था। तब टूर्नामेंट में ब्राजील की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, अंतिम चार के मुकाबले में जर्मनी ने ब्राजील को 7-1 से करारी शिकस्त दी थी। ब्राजील ने 2002 के बाद से कभी फीफा विश्व कप का खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed