फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   brazil and india gain in fifa ranking

फीफा रैंकिंग में ब्राजील और भारत को हुआ फायदा

Fri, 05 Jul 2013 07:22 PM IST
ज्युरिख
ज्युरिख Updated Fri, 05 Jul 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
brazil and india gain in fifa ranking

हाल में कंफेडरेशन फुटबॉल कप जीतने वाली ब्राजील को ताजा फीफा रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है और टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


फीफा की नई रैंकिंग में भारत को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। भारतीय टीम विश्व फुटबाल में एक स्थान उठकर 146वें पायदान पर पहुंच गई है।

वहीं, ब्राजील से खिताबी मुकाबला हारने के बावजूद विश्व एवं यूरोपियन चैंपियन स्पेन टॉप पर कायम है। कंफेडरेशन कप जीतने से पहले ब्राजील की रैंकिंग अब तक के सबसे निचले स्तर 22वें स्थान पर पहुंच गई थी लेकिन अपने शानदार खेल से यह टीम एक बार फिर शीर्ष दस में पहुंच गई है।
विज्ञापन


जर्मनी की रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कोलंबिया चार स्थान के फायदे के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

अर्जेंटीना एक स्थान फिसलकर चौथे स्थान पर खिसक गया। दसवीं रैंक बेल्जियम अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गया है उसे दो स्थान का फायदा हुआ है जबकि इंग्लैंड नौंवे स्थान से गिरकर 15वें नंबर पर पहुंच गया है। एशिया में जापान सबसे आगे 37वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, भारत के खाते में 178 अंक हैं और वह विश्व रैंकिंग में 146वें तथा एशिया में 25वें स्थान पर है।

ब्राजील में अगले वर्ष होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके जापान और आस्ट्रेलिया क्रमशः 37वें और 40वें स्थान के साथ रैंकिंग में एशिया की चोटी की दो टीमें हैं।

एशियाई टीमों में कोरिया 43वें, ईरान 52वें और उजबेकिस्तान 58वें पायदान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed