फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bhaichung Bhutia says Indian Football team heavily dependent on sunil chetri

...तो क्या सुनील छेत्री के बिना अधूरा है भारतीय फुटबॉल टीम, भूटिया ने बताई सच्चाई

Thu, 10 Oct 2019 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Oct 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bhaichung Bhutia says Indian Football team heavily dependent on sunil chetri
sunil chhetri

पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने गुरुवार को कहा कि भारतीय फुटबॉल टीम की अग्रिम पंक्ति काफी हद तक सुनील छेत्री के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। उन्होंने साथ ही कहा कि गोल करने के मौके बनाने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को भी खेल के स्तर को ऊंचा करना होगा। 

विज्ञापन


भूटिया ने कहा कि टीम की रक्षा पंक्ति ने वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के पिछले दो मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया और 15 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अग्रिम पंक्ति पर मैच जीतने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


भूटिया ने कहा, 'हमारी मुख्य चिंता रक्षा पंक्ति की रही है और अगर टीम अपने प्रदर्शन को बनाए रखती है तो अच्छा होगा। अब बांग्लादेश के खिलाफ मैच अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों के लिए बड़ी परीक्षा होगा। अब रक्षा पंक्ति की जगह अग्रिम पंक्ति को योगदान करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कतर के खिलाफ (ड्रॉ मैच में) भारत ने अच्छा बचाव किया। हमें निश्चित रूप से अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी की जरूरत है। हमें गोल करने के मौके बनाने होंगे क्योंकि इस टीम में सिर्फ सुनील (छेत्री) ही हैं जो गोल करने में सक्षम हैं। अगर वह नहीं खेल रहे या गोल करने में नाकाम रहते हैं तो टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं।' भारत को बांग्लादेश के खिलाफ यहां 15 अक्टूबर को वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर का अपना तीसरा मुकाबला खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed