फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo

Top 10 Free-Kicks: रॉबर्टो कार्लोस से लेकर बेकहम-रोनाल्डो तक, फ्री-किक पर गोल करने वाले कुछ बेहतरीन फुटबॉलर्स

Thu, 06 Apr 2023 05:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

दुनिया में कई ऐसे बेहतरीन फुटबॉलर्स भी हुए जिन्हें फ्री-किक पर गोल करने में महारत हासिल थी। ब्राजील के रॉबर्टो कार्लोस से लेकर डेविड बेकहम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी तक हम आपको टॉप 10 बेहतरीन फ्री-किक गोल्स दिखा रहे हैं...

विज्ञापन
Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
दुनिया के बेहतरीन फ्री-किक पर किए गए गोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटबॉल में गोल करने के कई तरीके हैं। कुछ फुटबॉलर्स काउंटर अटैक और ड्रिब्लिंग में माहिर होते हैं तो कुछ खिलाड़ियों के हेडर से किए गए गोल का कोई जवाब नहीं। हालांकि, सबसे दिलचस्प होता है फ्री-किक पर किया गया गोल। फ्री-किक जितनी दूर से हो और उस पर अगर कोई फुटबॉलर गोल करता है तो उसकी काफी तारीफ होती है। दुनिया में कई ऐसे बेहतरीन फुटबॉलर्स भी हुए जिन्हें फ्री-किक पर गोल करने में महारत हासिल थी। ब्राजील के रॉबर्टो कार्लोस से लेकर डेविड बेकहम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी तक हम आपको टॉप 10 बेहतरीन फ्री-किक गोल्स दिखा रहे हैं...
विज्ञापन

सिनिसा मिहाजलोविच vs सैम्पडोरिया, 1998

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
d - फोटो : सोशल मीडिया
सर्बिया के सिनिसा मिहाजलोविच को सबसे बेहतरीन फ्री-किक स्कोरर्स में से एक माना जाता है। सीरी-ए में सैम्पडोरिया के खिलाफ 1998 में एक मैच में सिनिसा ने फ्री-किक पर हैट्रिक गोल दागे थे। इनमें से एक उन्होंने 30 यार्ड की दूरी से दागा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैट ली टीजियर vs विम्बलडन, 1994

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
c - फोटो : सोशल मीडिया
मैट ली टीजियर अब तक के सर्वश्रेष्ठ सेट-पीस खेलने वालों में से एक हैं। वह अपने पूरे करियर के दौरान केवल एक पेनल्टी से चूके। इसके अलावा, मैट एक  शानदार फ्री-किक स्कोरर भी थे। विम्बलडन के खिलाफ उनका गोल आज भी सभी फैंस को याद है। साउथैम्पटन और विम्बलडन के बीच मैच में उन्होंने शानदार गोल दागा था।
विज्ञापन

अल्वारो रेकोबा vs बोलोग्ना, 2003

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
[ - फोटो : सोशल मीडिया
उरुग्वे के अल्वारो रेकोबा ने सीरी-ए में कई गोल दागे थे। 2003 में बोलोग्ना के खिलाफ रेकोब ने 30 यार्ड की ज्यादा की दूरी से फ्री-किक पर गोल किया था। बाएं पैर से लिया गया उनका शॉट परफेक्ट कर्व के साथ गोल में जाकर गिरा था। विपक्षी टीम का गोलकीपर बस यह गोल देखता ही रह गया था।

लियोनल मेसी vs लिवरपूल, 2019

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन गोल स्कोरर्स में से एक हैं। वह जितना शानदार ड्रिब्लिंग करते हैं, उससे बेहतरीन गोल वह फ्री-किक पर भी दागते हैं। इसका उदाहरण उन्होंने 2018-19 चैंपियंस लीग के दौरान दिया था। तब वह बार्सिलोना की टीम में थे और उनकी टीम लिवरपूल के खिलाफ 2-0 से आगे थी। 81वें मिनट में बार्सिलोना को फ्री-किक मिला और मेसी ने 30 यार्ड से ज्यादा की दूरी से तूफानी गोल किया। लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बस मेसी का चेहरा ही देखते रह गए थे। 

जुनिन्हो पर्नामबुकानो vs बायर्न म्यूनिख, 2003

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील के जुनिन्हो को फ्री-किक का बेताज बादशाह भी कहा जाता है। उनके नाम इस तरह से सबसे ज्यादा गोल हैं। चैंपियंस लीग के दौरान लियोन से खेलने वाले जुनिन्हो ने बायर्न म्यूनिख के खिलाफ फ्री-किक पर 35 यार्ड से ज्यादा की दूरी से गोल किया था। उस वक्त ओलिवर कान बायर्न के गोलकीपर हुआ करते थे, जो कि उस वक्त दुनिया के बेस्ट गोलकीपर भी थे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो vs पोर्ट्समाउथ

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
j - फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल के इस स्टार फुटबॉलर ने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। हालांकि, अपने करियर में उन्होंने फ्री-किक पर भी कई बेहतरीन गोल दागे हैं। करियर के शुरुआती दौर में रोनाल्डो चरम फॉर्म में थे। 2008 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेलते हुए रोनाल्डो ने पोर्ट्समाउथ के खिलाफ रोनाल्डो का गोल आज भी लोगों को याद है। रोनाल्डो ने 30 यार्ड की दूरी से गोल दागा था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

माइकल निलसन vs पीएसवी एन्डहोवन, 1993

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
e - फोटो : सोशल मीडिया
यह एक ऐसा फ्री-किक था जो कि अपने समय से काफी आगे था। निलसन के इसी गोल ने आगे नकलबॉल फ्री-किक का इजात किया था। 1993 में स्वीडिश टीम आईएफके गोटेबर्ग का चैंपियंस लीग में मैच पीएसवी से था। मैच के दौरान गोटेबर्ग को 35 यार्ड की दूरी से फ्री-किक मिला और इस पर निलसन ने स्पीड, पावर और कर्व के बेहतरीन मिश्रण से गोल दागा था। अब यही नकलबॉल गोल रोनाल्डो के गोल करने से प्रसिद्ध है।

डेविड बेकहम vs ग्रीस, 2001

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
d - फोटो : सोशल मीडिया
बेकहम दुनिया के बेहतरीन फ्री-किक स्कोरर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने फ्री-किक पर कई बेहतरीन गोल दागे। 2001 में वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के एक मैच में इंग्लैंड का सामना ग्रीस से था और इंग्लिश टीम को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। मैच के आखिरी कुछ मिनटों में ग्रीस ने गोल दागकर बढ़त बना ली थी और इंग्लैंड की टीम हार रही थी। आखिरी कुछ मिनटों में इंग्लैंड को फ्री-किक मिला और बेकहम इस शॉट को लेने गए। उन्होंने ऐसा शॉट लिया जो गोल के टॉप कॉर्नर से गोल में जाकर गिरी। इंग्लैंड ने मैच ड्रॉ कराया और वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया।

मोहम्मद फैज सुबरी vs पहांग, 2016

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
f - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी हैं और दूसरी तरफ हैं मोहम्मद फैज सुबरी। मलेशिया के इस फुटबॉलर ने फ्री-किक पर किए गए बेहतरीन गोल के लिए फीफा पुस्कस अवॉर्ड तक जीत रखा है। मलेशियन लीग में पेनांग और पहांग के बीच मैच में सुबरी ने गोल बॉक्स के एक्स्ट्रीम राइट से फ्री-किक लिया था। यह एक ऐसा एंगल था जिसपर शायद ही कोई खिलाड़ी गोल कर पाता। गोल करने के लिए गेंद को स्पिन कराना होता और सुबरी ने वही कर दिखाया। इस गोल को पुस्कस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया और इसे फुटबॉल इतिहास का बेस्ट फ्री-किक भी कहा गया।

रॉबर्टो कार्लोस vs फ्रांस, 1997

Best Free Kick Takers Players in Football From David Beckham to Roberto Carlos and Ronaldo
jh - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील के रॉबर्टो कार्लोस दुनिया के सबसे बेहतरीन गोल स्कोरर में से एक रहे। फ्री-किक पर उनका गोल करने का अंदाज अनोखा था। 1997 में फ्रांस के खिलाफ ब्राजील के कार्लोस ने 40 यार्ड की दूरी से फ्री-किक पर गोल किया था। उन्होंने लेफ्ट फुट से एक पावरफुल शॉट लगाया था, जिसके कर्व ने फिजिक्स के लॉ को भी गलत साबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed