फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bengaluru Football Club FC confirms 3 team members covdi-19 positive ahead of AFC Qualifier matches

बेंगलुरु FC में कोरोना विस्फोट: एएफसी क्वालीफायर मैचों से पहले तीन सदस्य कोविड-19 संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 03:18 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Apr 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Football Club FC confirms 3 team members covdi-19 positive ahead of AFC Qualifier matches
बेंगलुरु एफसी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी ने 7 मार्च (बुधवार) को कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी और सदस्य में से तीन लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एएफसी (प्रीलिमनरी स्टेज) के 2 क्वालीफायर मुकाबले 14 अप्रैल को खेले जाएंगे। करोना से संक्रमित इन लोगों की जानकारी खुद क्लब ने दी है।  

विज्ञापन


गोवा में चल रहे कैंप के दौरान हाल ही में बेंगलुरु एफसी की टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों की करोना जांच की गई। जिसके बाद तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी खुद बेंगलुरु एफसी के ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई। 
विज्ञापन


बेंगलुरु एफसी ने ट्वीट कर लिखा, हाल ही में गोवा में ब्लू टीम की कोरोना जांच की हुई। जिसमें टीम के खिलाड़ी और सदस्य मिलाकर तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। क्लब  की तरफ से इन संक्रमित लोगों की देखरेख की जा रही है। 

बेंगलुरु एफसी का मुकाबला एएफसी क्वालीफायर मैचों के दौरान नेपाल आर्मी क्लब और श्रीलंका पुलिस से होना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले 14 अप्रैल को खेले जाएंगे। इससे पहले बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री कोविड-19 का शिकार हुए थे जो अब स्वस्थ हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed