{"_id":"5e55d9688ebc3ef3ee2ab09c","slug":"bengaluru-fc-face-maldives-majia-in-the-second-leg-of-the-play-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी कपः प्ले ऑफ के दूसरे चरण में बेंगलुरू एफसी का सामना माजिया से, छेत्री करेंगे वापसी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी कपः प्ले ऑफ के दूसरे चरण में बेंगलुरू एफसी का सामना माजिया से, छेत्री करेंगे वापसी
Wed, 26 Feb 2020 08:05 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 26 Feb 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
बेंगलुरु एफसी
पहले चरण में शिकस्त के बाद बेंगलुरू एफसी की टीम बुधावार को यहां मालदीव के माजिया एस एंड आर क्लब के खिलाफ एएफसी कप के प्ले ऑफ के दूसरे चरण में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
माले में 19 फरवरी को हुए पहले चरण के मुकाबले में बेंगलुरू एफसी के मुख्य कोच कार्ल्स कुआड्रेट ने अकादमी के कुछ खिलाड़ियों को खिलाने का फैसला किया था और टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को अपने गढ़ कांतीर्वा स्टेडियम में हालांकि बेंगलुरू एफसी की टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। चोट के बाद बेंगलुरू एफसी के कप्तान सुनील छेत्री भी इस मैच में वापसी करेंगे जबकि एटीके के खिलाफ इंडियन सुपर लीग के पिछले मैच में कोच ने अधिकतर नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया था जिससे सभी खिलाड़ी तरोताजा होंगे।
विज्ञापन
बेंगलुरू की टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जबकि माजिया की टीम ड्रॉ के साथ एएफसी कप के अगले चरण में जगह बना लेगी। बेंगलुरू की टीम को 1-0 या फिर दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।