{"_id":"5bf700a7bdec22418130a80c","slug":"bengaluru-fc-beat-goa-by-2-1-in-indian-super-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: बेंगलुरु ने दर्ज की सीजन की पांचवीं जीत, गोवा को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: बेंगलुरु ने दर्ज की सीजन की पांचवीं जीत, गोवा को 2-1 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
bengaluru fc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल भेके और कप्तान सुनील छेत्री के गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र में अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए गुरुवार को यहां एफसी गोवा को 2-1 से हराया। गोवा के लिए सत्र में यह दूसरी हार है जिसके बाद टीम आठ मैचों से 16 अंक के साथ तालिका में पहले स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
बेंगलुरु की यह पांचवीं जीत है और छह मैचों से उसके भी 16 अंक हैं लेकिन गोल अंतर में गोवा आगे है। मैच का पहला गोल बेंगलुरू के लिए राहुल भेके ने 34वें मिनट में किया। पहले हाफ में बेंगलुरू 1-0 से आगे रही। दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा।
विज्ञापन
इस हाफ में दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाए गए। दोनों 10-10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुईं। वापसी की चाह के लिए आतुर गोवा ने 72वें मिनट में बराबरी का गोल करते हुए मैच का रोमांच वापस ला दिया लेकिन 77वें मिनट में बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागकर अपनी टीम को फिर बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन