{"_id":"5c1298c742c7925d78494353","slug":"bengaluru-beat-atk-fc-by-1-0-in-isl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: परतालू के एकमात्र गोल से बेंगलुरु की जीत, एटीके को 1-0 से दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: परतालू के एकमात्र गोल से बेंगलुरु की जीत, एटीके को 1-0 से दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
isl 2018
बेंगलुरु एफसी ने गुरुवार को एटीके एफसी को हरा दिया। बेंगलुरु के कंटिरवा स्टेडियम में खेले गए आईएसएल के मुकाबले में बेंगलुरु ने एटीके को 1-0 से हराया। बेंगलुरु की तरफ से एरिक परतालू ने 37वें मिनट में गोल दागा। बता दें कि आईएसएल के पांचवें सीजन में बेंगलुरु की यह 11 मैचों में 8वीं जीत है। बेंगलुरु की टीम अंकतालिका में 27 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच का खेल काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ के शुरुआती में दोनों टीमों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले हाफ के 37वें मिनट में बेंगलुरु की तरफ से एरिक परतालू ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद एटीके की टीम दबाव में आ गई। इस तरह दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुई। पहले हाफ में बेंगलुरु को बढ़त मिली।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी हाफ में एटीके की टीम ने गोल करने की काफी कोशिशें की लेकिन नाकाम रही। हालांकि, उसके पास गोल करने के कई मौके आए, पर वह मौके को सही से भुना नहीं पाई। इस तरह बेंगलुरु और एटीके के बीच दूसरे हाफ का खेल गोलरहित रहा। इसी के साथ बेंगलुरु की टीम 1-0 के साथ इस मुकाबले को जीत गई।
विज्ञापन