फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bell saves Real Madrid from defeat, La Liga tie 2–2 against Villarreal

बेल ने रियल मैड्रिड को हार से बचाया, विलारियल के खिलाफ ला लीगा मुकाबला 2-2 से बराबर 

Tue, 03 Sep 2019 04:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Sep 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
Bell saves Real Madrid from defeat, La Liga tie 2–2 against Villarreal
गेरेथ बेल

गेरेथ बेल ने दो शानदार गोल कर न सिर्फ रियल मैड्रिड को हार से बचाया बल्कि ला लीगा तालिका में पांचवें स्थान पर भी ला दिया। पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रियल मैड्रिड ने विलारियल को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। हालांकि टीम को हार से बचाने के बाद अंतिम क्षणों में वेल्स के फुटबॉलर बेल को रेड कार्ड के चलते बाहर जाना पड़ा। पर तब तक वह अपना काम कर चुके थे।

विज्ञापन


बेल (45+1मिनट) और (90+4 मिनट) में किए। इसके साथ ही बेल ने लीग में 169 दिनों से चल आ रहा गोल का सूखा भी खत्म किया। विलालियल के लिए जेरार्ड मोरेनो (12वें मिनट) और गोमेज बर्डोनेडो (74वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन


अन्य मैचों में एटलेटिको मैड्रिड ने इबर को 3-2 से और वेलेंसिया ने मालोर्का को 2-0 से पराजित किया। एटलेटिको तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। बेल रियल मैड्रिड की ओर से इस शताब्दी में एक मैच में दो गोल करने के बाद रेड कार्ड के चलते बाहर होने वाले दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed