{"_id":"5dfe53448ebc3e87f440c795","slug":"belgium-football-team-wins-fifa-team-of-the-year-2019-for-consecutive-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्जियम की टीम लगातार दूसरी बार बनी फीफा की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम, रैंकिंग में शीर्ष पर है कायम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेल्जियम की टीम लगातार दूसरी बार बनी फीफा की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम, रैंकिंग में शीर्ष पर है कायम
Sat, 21 Dec 2019 10:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
बेल्जियम फुटबॉल टीम
- फोटो : social media
फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने बेल्जियम को लगातार दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया है। बेल्जियम इस समय फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर मौजूद है। विश्व चैंपियन फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे नंबर पर हैं। शीर्ष तीन स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन टॉप पांच में बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
इंग्लैंड एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है जबकि उरुग्वे दो पायदान ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। बेल्जियम 2015 और 2018 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीत चुकी है। बेल्जियम ने इस साल सभी अपने 10 ए-स्तर के मैच जीते हैं और उसने यूएफा यूरो-2020 के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन